मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
https://www.transfernow.net/dl/20260820xYRJWKlQ
फिरोजपुर कैंट के नीम वाला चौक में इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में लगी भीषण आग।
ऊपरी मंजिल से आग की लपटें और धुएं के गुबार आए नजर
फिरोजपुर: छावनी के नीम वाला चौक में उस समय हड़कंप मच गया, जब गुरु नानक इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम की दूसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण शोरूम के अंदर रखा सामान बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे काफी नुकसान होने की सूचना है।
कैंटोनमेंट बोर्ड और शहर की नगर काउंसिल की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू की। इससे पहले आसपास के दुकानदारों और दुकान मालिक द्वारा अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया गया।
आग शोरूम की दूसरी मंजिल पर लगी थी, जिसके चलते वहां से धुएं के गुबार और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, आग से हुए नुकसान का भी अभी पूरी तरह आकलन नहीं किया जा सका है।
बाइटः फायर ब्रिगेड मुलाजम
बाइटः पुलिस मुलाजम







