सम्पादक फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)


अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर के करीब 1000 युवाओं ने लिया हिस्सा।
फिरोजपुरः 21 अगस्त (राजीव कुमार)। फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली के पांचवें दिन 21 अगस्त को शहीद भगत सिंह स्टेडियम फिरोजपुर में भर्ती प्रक्रिया जारी रही। गोल्डन एरो डिवीजन और वज्र कोर की अगुवाई में आयोजित इस भर्ती रैली में श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर के करीब 1000 युवाओं ने हिस्सा लिया।
सिविल प्रशासन, सेना और स्थानीय लोगों के सहयोग, तालमेल और अथक प्रयासों से फिरोजपुर में भर्ती रैली का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। सेना के साथ पुलिस कर्मचारियों की टीम द्वारा भर्ती स्थल पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है।
भर्ती रैली के दौरान जिला प्रशासन और एनजीओ के सहयोग से उम्मीदवारों के लिए पानी, शौचालय, बिजली, इंटरनेट और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा शारीरिक परीक्षण के बाद उम्मीदवारों के लिए भोजन और पानी सहित अन्य बुनियादी जरूरतों की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।
सेना, सिविल प्रशासन और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयासों से भर्ती रैली का आयोजन सुचारू रूप से किया जा रहा है तथा इसमें भाग लेने वाले उम्मीदवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।






