संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
ईद मिलादुनबी, रक्षाबंधन और शाही सवारी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।
कानड: आगमी पर्व को लेकर पुलिस थाना परिसर में शाम को मुस्लिम समाजजनों के त्यौहार ईद मिलादुनबी एवं रक्षाबंधन और आगामी भादो मास के पहले सोमवार को बाबा भूतेश्वर और कनकेश्वर महादेव की शाही सवारी को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें त्यौहार को शांति सद्भावना के साथ मानने की बात नायब तहसीलदार भगीरथ चौहान ने की। वही थाना प्रभारी आर के दांगी ने भी त्योहार को लेकर उपस्थितजनों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बिजली विभाग, नगर परिषद के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






