संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
भाईचारे का पैगाम लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस।
सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया पर्व जगह-जगह जुलूस का किया स्वागत प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद।
कानड़ :मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी के दौरान समाज के लोगों द्वारा उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। ईद मिलादुन्नबी को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल दिखाई दी ईद मिलादुन्नबी जुलूस को लेकर नगर विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए जुलूस सारंगपुर रोड स्थित मंत्री कॉलोनी से शुरू हुआ जो प्रमुख मार्गो से होते हुए औलिया मस्जिद पहुंचा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ऊतक मार्ग से होता हुआ वापस ख्वाजा की दरगाह पर पहुंचा जहां जुलूस का समापन हुआ ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में चल रहे मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जनों का नगर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने सर्वोपा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनकर स्वागत सम्मान किया गया इसके अलावा नगर के कहीं स्थान पर मुस्लिम समाज जनों द्वारा स्वागत मंच लगाए गए और जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत कर मिठाई वितरण की गई।
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान नगर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन जिसमें थाना प्रभारी राजकुमार दांगी सीएमओ नायब तहसीलदार पटवारी सहित प्रशासनिक अमला अपनी पूरी टीम के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।





