सुनील कुमार वर्मा
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
खुद: (लघुकथा)
निराश होकर वह सड़क के किनारे एक बेंच पर बैठ गया और आने जाने वाले अंजान लोगों में अपने सहारे को ढूंढने का प्रयास करने लगा। कुछ देर यूं ही बैठे रहने के बाद वह बेंच से उठकर चला गया। वह समझ चुका था कि, वह खुद के साथ है।






