सम्पादक फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, फिरोजपुर)
लड़ाई के कारण हवाई फायर करने वाले नामजद
फिरोजपुर: थाना जीरा पुलिस ने लड़ाई के कारण हवाई फायर करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। हवलदार मनवीर सिंह ने बताया कि बस्ती माछीया के रहने वाले जशनदीप सिंह ने बताया कि कुछ विवाद के चलते सुखप्रीत सिंह, आशोक कुमार, गगनदीप सिंह, जसप्रीत कौर, कर्ण, फौजी, शिवा, शन्नी, रमन व गोरव ने उनके घर पर इट्ट से हमला कर दिया इत्ना ही नही इत्तना ही नहीं सुखप्रीत सिंह ने उसके घर के सामने हवाई फायर भी किए। उन्होंने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
————————————————– **************************
सड़क हादसे में महिला की मौत, अज्ञात पर केस दर्ज
फिरोजपुरः थाना मक्खू पुलिस ने सड़क हादसा करने के आरोप में अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। केस की जांच कर रहे राम सिंह ने बताया कि गांव जौड़ सिंह वाला के रहने वाले अजैब सिंह ने बताया वह अपने रिस्तेदारों के साथ मोगा से वापिस तरनतारण जा रहा था। जब वह मक्खू एरिया में पहुचा तो तेज रफ्तार आ रही गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिसके कारण उसके रिस्तेदार घायल हो गए उसकी बहन को भी गंभीर चोट आई थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई उन्होंने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।







