शिक्षक दिवस पर हुए स्कूलों में आयोजन विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने तथा माता-पिता एवं गुरुजनों का सदैव सम्मान करने की शपथ भी दिलाई।

Spread the love

 

संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार

 

                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

शिक्षक दिवस पर हुए स्कूलों में आयोजन विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने तथा माता-पिता एवं गुरुजनों का सदैव सम्मान करने की शपथ भी दिलाई।

 

 

      कानड़ः स्थानीय न्यू सहारा पब्लिक हाई स्कूल, कानड़ में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरुजनों के सम्मान के साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक कन्हैयालाल जी बिजापारी रहे विशेष अतिथि वरिष्ठ व्यापारी श्री मनोज कुमार जी गुप्ता तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता LSS संस्था प्रबंधक श्री नंदकिशोर जी वर्मा ने की। इस अवसर पर उज्जवल शिक्षा समिति की संस्था उपाध्यक्ष श्रीमती तरुलता राठौर मैडम एवं संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री मनोज जी त्रिवेदी उपस्थित रहे।

 

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण अतिथियों के द्वारा किया गया अतिथि परिचय प्राचार्य महोदय द्वारा किया गया अतिथियों का स्वागत प्राचार्य विजय कुमार पाठक द्वारा किया गया तथा मुख्य अतिथि श्री कन्हैयालाल जी बीजापारी का सम्मान साल श्रीफल से कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री नंदकिशोर जी वर्मा द्वारा किया गया।

 

तत्पश्चात कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक एवं रचनात्मक भाषण देकर उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का मन मोह लिया। कक्षा 10वीं की छात्राओं द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक टास्क आयोजित किए गए, जिनमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की

 

प्रेरक प्रसंगों से विद्यार्थियों को मिली नई ऊर्जा

 

          मुख्य अतिथि श्री कन्हैयालाल जी बिजापारीसा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में गुरु-शिष्य संबंधों पर आधारित अनेक प्रेरक कहानियाँ सुनाईं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, संस्कार एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाकर विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।

 

 

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने तथा माता-पिता एवं गुरुजनों का सदैव सम्मान करने की शपथ भी दिलाई।

 

विशेष अतिथि श्री मनोज जी गुप्ता ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों एवं प्रभावशाली भाषणों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

 

विद्यालय की ओर से समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। वहीं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा भी कलम भेंट कर शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के लेखापाल, श्री सचिन कुमार शर्मा, श्री मोहनलाल जी मालवीय, श्रीमहेश शर्मा, श्री अरुण राठौर, श्री अंकित संगोई, श्रीमती रचना शर्मा, श्रीमती पूजा तिवारी एवं श्रीमती आशा कुंभकार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अमित कुमार पाठक द्वारा किया गया तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय कुमार जी पाठक ने सभी अतिथियों, संस्था पदाधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

 

शिक्षक दिवस का यह समारोह गुरुजनों के सम्मान, विद्यार्थियों की प्रतिभा, संस्कार एवं प्रेरणा का सुंदर संगम रहा और विद्यालय परिवार के लिए एक यादगार अवसर बन गया।

 

 

**************************

 

 

शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर छात्रों ने दिया गुरु को स्मृति चिन्ह।

 

 

 

कानड़:  भारत के दूसरे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मिदिन के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

 

जो गुरु को ईश्वर के समान दर्जा दिया जाता है क्योंकि हमारे जीवन को माता-पिता के बाद शिक्षक ही ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन देकर सही दिशा देने का काम करता है।

 

शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा अपने शिक्षक को स्मृति चिन्ह बैठकर शिक्षक का सम्मान किया गया।

  • Related Posts

    प्रकृति का अनुपम उपहार निर्मल नदियां हुई अब मैली-मैली       

    Spread the love

    Spread the love  प्रमोद दीक्षित मलय                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)    विश्व नदी दिवस प्रकृति का अनुपम उपहार निर्मल नदियां हुई अब मैली-मैली  …

    खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठते सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  आर.सूर्य कुमारी              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठते सवाल।   खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रकृति का अनुपम उपहार निर्मल नदियां हुई अब मैली-मैली       

    • By User
    • September 25, 2026
    • 11 views
    प्रकृति का अनुपम उपहार निर्मल नदियां हुई अब मैली-मैली        

    खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठते सवाल।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 7 views
    खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठते सवाल।

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मा शिष्टों का हुआ सम्मान।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 5 views
    विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मा शिष्टों का हुआ सम्मान।

    मां-बच्चे के पोषण पर जोर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला सम्मान।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 8 views
    मां-बच्चे के पोषण पर जोर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला सम्मान।

    मथुरा में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 से, जुटेंगे 175 से अधिक साहित्यकार।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 12 views
    मथुरा में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 से, जुटेंगे 175 से अधिक साहित्यकार।

    विसर्जन से पहले अलियापुर घाट का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गोताखोरों के साथ एंबुलेंस व मेडिकल टीम रहेगी तैनात।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 12 views
    विसर्जन से पहले अलियापुर घाट का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गोताखोरों के साथ एंबुलेंस व मेडिकल टीम रहेगी तैनात।