भाजपा का आज का धरना ‘शुद्धिकरण’ की शर्मनाक घटना से ध्यान भटकाने की कोशिश: भूपेंद्र सिंह भोज।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

                  (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

        भाजपा का आज का धरना ‘शुद्धिकरण’ की शर्मनाक घटना से ध्यान भटकाने की कोशिश: भूपेंद्र सिंह भोज।

 

 

 

        अल्मोड़ाः  कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की जनसभा के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण को लेकर भाजपा द्वारा आज किए जा रहे धरना-प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले यह जवाब देना चाहिए कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ की आवश्यकता क्यों पड़ी और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। कांग्रेस लगातार इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।

 

भोज ने कहा कि आज भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द के नाम पर धरना देना ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ जैसा है। सामाजिक सौहार्द की सबसे बड़ी दुश्मन वह मानसिकता है जो किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर उसके स्पर्श या उपस्थिति को अपवित्र मानती है।

 

उन्होंने कहा, “श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी देश के वरिष्ठ नेता, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संवैधानिक पद पर आसीन जनप्रतिनिधि हैं। उनके कार्यक्रम के बाद किसी सार्वजनिक स्थल का शुद्धिकरण किया जाना पूरे देश के सामने उत्तराखंड की सामाजिक चेतना पर सवाल खड़ा करता है। भाजपा को धरना देने के बजाय इस गंभीर घटना पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।”

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान ने देश को समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का अधिकार दिया है। भाजपा जितना इस मुद्दे को दबाने और कांग्रेस पर आरोप लगाने की कोशिश करेगी, कांग्रेस उतनी ही मजबूती से सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों की आवाज उठाएगी।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा का आज का धरना मूल मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को दबने नहीं देंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।