वरिष्ठ पत्रकार दिलवर सिंह बिष्ट के निधन से केदार घाटी में शोक की लहर।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

  •                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

वरिष्ठ पत्रकार दिलवर सिंह बिष्ट के निधन से केदार घाटी में शोक की लहर।

 

पत्रकार संगठनों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने जताई गहरी शोक संवेदना।

 

     ऊखीमठः वरिष्ठ पत्रकार एवं वरिष्ठ समाजसेवी दिलवर सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन का समाचार मिलते ही केदार घाटी में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से पत्रकारिता जगत के साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों में भी गहरा दुःख व्याप्त है। पत्रकार संगठनों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

 

केदार घाटी के पत्रकारों ने कहा कि दिलवर सिंह बिष्ट ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं, ग्रामीणों की परेशानियों, विकास कार्यों तथा सामाजिक सरोकारों को समाचारों के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी बेबाक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ ही सरल, सहज और मिलनसार व्यवहार के कारण पत्रकारिता जगत में उनका विशेष सम्मान था।

 

उनके आकस्मिक निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए स्थानीय पत्रकारों ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार दिलवर सिंह बिष्ट का निधन एक ऐसे समय में हुआ है, जब पत्रकारिता को जमीनी सरोकारों से जोड़कर रखने वाले अनुभवी एवं समर्पित पत्रकारों की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी मार्गदर्शक खो दिया है। विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिलवर सिंह बिष्ट का सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। शोक व्यक्त करने वालों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उनके निधन पर केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, ऐश्वर्या रावत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण, अगस्त्यमुनि राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, रीना बिष्ट, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक रावत, महामंत्री मदन भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार रमेश उत्तराखण्डी, आशा प्रसाद सेमवाल, अनसोया प्रसाद मलासी, हरीश गुसाई, दीपक बेजवाल, कालिका काण्डपाल, भानु भट्ट, लखपत राणा, विपिन सेमवाल, विनोद नौटियाल, लक्ष्मण सिंह नेगी, दिनेश पुरोहित, नीतिन जमलोकी, भगवती शैव, शम्भू प्रसाद सहित केदार घाटी के पत्रकारों, साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनो ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)