संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

साप्ताहिक परेड में पुलिसकर्मियों ने किया शस्त्र अभ्यास
कन्नौजः पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को परेड में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
परेड के दौरान पुलिसकर्मियों से टोलीवार ड्रिल और शस्त्र अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने ड्रिल का निरीक्षण करते हुए इसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद परिवहन शाखा का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में खड़े वाहनों की स्थिति और उनके संबंध में जानकारी ली।
पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, कंट्रोल रूम, जिम और यूपी-112 का भी जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन मयंक मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।







