इंस्पायर अवार्ड मानक में अल्मोड़ा के 460 विद्यालयों के 2160 विद्यार्थियों का नामांकन।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

इंस्पायर अवार्ड मानक में अल्मोड़ा के 460 विद्यालयों के 2160 विद्यार्थियों का नामांकन।

 

 

          अल्मोड़ा:  भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा में विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। जनपद के 460 विद्यालयों के 2160 छात्र-छात्राओं का नामांकन इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता के लिए कराया जा चुका है।

 

       इंस्पायर अवार्ड मानक का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है। योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी अपने आसपास की सामाजिक एवं दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अभिनव विचार प्रस्तुत करते हैं।

 

नामांकन के पश्चात चयनित विद्यार्थियों को अपने नवाचार को मॉडल या प्रोटोटाइप के रूप में विकसित करने के लिए ₹10,000 की प्रोत्साहन धनराशि भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। उत्कृष्ट नवाचारों को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं में प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।

 

      जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड अल्मोड़ा विनोद राठौर ने बताया कि जिन विद्यालयों द्वारा अभी तक अपने छात्र-छात्राओं का नामांकन नहीं कराया गया है वे 15 सितंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से अपने विद्यालय के पांच उच्च कोटि के नवाचार विचारों के पोर्टल पर अपलोड करें।

 

उन्होंने बताया कि 15 सितंबर 2026 नामांकन की अंतिम तिथि है। सभी प्रधानाचार्यों एवं ब्लॉक इंस्पायर समन्वयकों से अपील की गई है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना अपने विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उत्कृष्ट एवं समाजोपयोगी नवाचारों का चयन कर निर्धारित समय सीमा के भीतर नवाचारों को अपलोड करना सुनिश्चित करें।

 

             जिला समन्वयक ने कहा कि विद्यार्थियों के स्थानीय समस्याओं पर आधारित छोटे-छोटे नवाचार भविष्य में समाज के लिए उपयोगी तकनीकी समाधान का रूप ले सकते हैं। इंस्पायर अवार्ड मानक विद्यार्थियों को समस्या पहचानने से लेकर उसके वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक समाधान तक सोचने का अवसर प्रदान करता है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि