पंचायत सहायक बीपी सिंह आत्महत्या प्रकरण में दो गिरफ्तार

Spread the love

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह 

 

                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

पंचायत सहायक बीपी सिंह आत्महत्या प्रकरण में दो गिरफ्तार

 

 

 

  सौरिखः पंचायत सहायक बीपी सिंह आत्महत्या प्रकरण में सौरिख थाना पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।

 

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को प्राप्त तहरीर के आधार पर पंचायत सहायक बीपी सिंह को प्रताड़ित करने और इसी के चलते उनके आत्महत्या करने का आरोप लगाया गया था। मामले में सुसाइड नोट में जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी का उल्लेख होने की बात भी सामने आई थी। इसके आधार पर थाना सौरिख में मुकदमा अपराध संख्या 342/2026 के तहत बीएनएस की धारा 108, 191(2), 351(3) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)V में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

विवेचना के दौरान प्रकाश में आए मोनू सिंह उर्फ मोहन निवासी ग्राम राजपुर और उसकी पुत्री दिव्या शाक्य उर्फ जावित्री निवासी राजपुर खड़िनी को पुलिस ने 13 सितंबर को राजापुर बंबा, कस्बा सौरिख से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

 

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौधरी, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार राजपूत, हेड कांस्टेबल विपिन बिहारी मिश्रा, महिला हेड कांस्टेबल नीरज सिंह, कांस्टेबल योगेश कुमार और महिला कांस्टेबल दीप्ति शामिल रहीं।

  • Related Posts

    सच का साथ (कहानी)

    Spread the love

    Spread the love    राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)      …

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    Spread the love

    Spread the love    राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     ___________________ मेरा होना संभावना है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।