मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
सरकार द्वारा प्रदेश में हिंदुत्व के साथ दलित नेतृत्व को मिले अवसर उत्तराखंड में भाजपा करे पहल।
राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजीव गुरूरानी ने रखा सुझाव।
अल्मोड़ाः भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजीव गुरुरानी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पत्र भेजकर उत्तराखंड में हिन्दुत्व मुद्दे के साथ सामाजिक समरसता और अनुसूचित जाति समाज के नेतृत्व को आगे बढ़ाने की मांग रखी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की राजनीति परिस्थितियों को देखते हुए भाजपा को सर्वस्पर्शी नेतृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करनी चाहिए।
राजीव गुरुरानी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा के राजनीतिक विस्तार के पीछे हिन्दुत्व की विचारधारा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने साल 1980 के अल्मोड़ा राम ज्योति आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके बाद उत्तराखंड क्षेत्र में भाजपा को व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। और उन्होंने पत्र में कहा कि साल 2022 में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर प्रदेश की राजनीति में लम्बे समय से चले आ रहे सत्ता परिवर्तन के मिथक को तोड़ा था। गुरुरानी का कहना है कि राम मंदिर निर्माण और हिन्दुत्व के प्रति जनता के समर्थन में भी भाजपा के पक्ष में वातावरण बन रहा है। उन्होंने राजनीति परिदृश्य का उल्लेख करते कहा कि कांग्रेस की ओर से हल्द्वानी से जुड़े शुध्दिकरण प्रकरण को राजनीतिक मुद्दे के रूप उठाया जा रहा है इसके माध्यम से भाजपा को दलित विरोधी प्रयास किया जा रहा है। और गुरुरानी ने कहा कि उत्तराखंड गठन के बाद भाजपा कांग्रेस दोनों ही दलों ने मुख्यमंत्री पद के लिए मुख्यतः सवर्ण नेतृत्व को अवसर दिया है। ऐसे में भाजपा को अनुसूचित जाति समाज के नेतृत्व को प्रदेश की राजनीति में और और अधिक प्रभावी भूमिका देने पर विचार करना चाहिए।








