ब्यूरोः (नया अध्याय)
डॉलर. एस. के. फगेड़िया (अध्यक्ष) कमूल एक सहारा एनजीओ, सीकर कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) राजस्थान
कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।
सीकर कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर राजस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ऑनलाइन कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू नामांकन प्रकिया शुरू की गई है । जिसके लिए आवेदन संस्थान द्वारा निर्धारित नॉमिनेशन फॉर्म के साथ प्रोफ़ाइल संलग्न कर, संस्थान कार्यालय में डाक अथवा ईमेल kamulngoskr@gmail.com द्वारा भेजना होगा। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है। चयन समिति द्वारा जारी चयनित प्रतिभागियों को 07 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन कम्मू राष्ट्र गौरव अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में संपूर्ण भारत में समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, साहित्य, ब्लड डोनेशन, चिकित्सा, साहसिक कार्य, खेल, आध्यात्म, पत्रकारिता, महिला सशक्तिकरण, कला एवं संस्कृति, अंगदान आदि क्षेत्रों में कार्यरत उल्लेखनीय योगदान देने वाली महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान संस्थान अध्यक्ष डॉ. एस. के. फगेड़िया ने बताया कि संपूर्ण भारत में अलग अलग प्रांतों में जन कल्याण हेतू कई सामाजिक संगठन एवं महानुभाव कार्यरत हैं और संस्थान का उद्देश्य इन सभी महानुभावों को एक मंच प्रदान करना, जिससे इन महानुभावों के साथ साथ अन्य लोगों को भी जन कल्याण में समाजसेवा की प्रेरणा मिल सके ।







