मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।
अल्मोड़ाः SSJ कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड में नेहरू युवा केंद्र (MY BHARAT) द्वारा संचालित योजनाओं में गंभीर अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जाँच की माँग की है।
उन्होंने कहा कि युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई इन योजनाओं के अंतर्गत हाल ही में Volunteer से जुड़ी भर्तियाँ बिना किसी सार्वजनिक विज्ञापन के केवल सीमित समय के लिए पोर्टल खोलकर की गईं, जिससे चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं।
लोकेश सुप्याल ने बताया कि खेलों के विकास के लिए केंद्र सरकार से करोड़ों रुपये का बजट जारी किया जा रहा है, लेकिन उसका वास्तविक लाभ जमीनी स्तर तक नहीं पहुँच पा रहा है। गाँवों में वितरित की जा रही खेल किट एवं सामग्री अत्यंत निम्न गुणवत्ता की बताई जा रही है, जबकि ब्लॉक और जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताएँ केवल औपचारिकता बनकर रह गई हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नेहरू युवा केंद्र / खेल विभाग से संबंधित अल्मोड़ा का कार्यालय प्रायः बंद रहता है और वहाँ किसी अधिकारी की नियमित उपस्थिति नहीं होती, जिससे युवाओं और आम जनता को जानकारी एवं शिकायत दर्ज कराने में कठिनाई होती है।
छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने स्पष्ट किया कि यह किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप नहीं है, बल्कि सरकारी धन के सही उपयोग और योजनाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जाँच की माँग है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने RTI ऑनलाइन, जिलाधिकारी अल्मोड़ा को लिखित शिकायत तथा मुख्यमंत्री पोर्टल उत्तराखंड पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और स्वतंत्र जाँच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों या एजेंसियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि खेलों के लिए आवंटित धन वास्तव में खिलाड़ियों और युवाओं तक पहुँच सके।







