मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।
स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं कस्बों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम, साइबर अपराध से लेकर महिला एवं बाल सुरक्षा तक दी महत्वपूर्ण जानकारी।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, के निर्देशानुसार जनपद में आमजन एवं छात्र-छात्राओं को अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबंस सिंह के निकट मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली अल्मोड़ा श्रीमती जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम द्वारा ग्राम ढुंगाधारा अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष धौलछीना
रमेश सिंह बोहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पार्वती कान्वेंट स्कूल धौलछीना तथा थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा डोटियाल एवं सरायखेत, सल्ट में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। OTP, PIN, CVV, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक और कॉल से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।
साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा, POCSO Act, घरेलू हिंसा एवं दहेज उत्पीड़न के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति ऐप एवं डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090, मानस हेल्पलाइन-1933 व चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।






