प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विधायक आशा नौटियाल ने ओंकारेश्वर मंदिर में स्थानीय ग्रामीणों के साथ जलाया “आशीर्वाद का दिया”

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                  (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विधायक आशा नौटियाल ने ओंकारेश्वर मंदिर में स्थानीय ग्रामीणों के साथ जलाया “आशीर्वाद का दिया”।

 

501 दीपों को जलाकर बाबा केदारनाथ व ओंकारेश्वर से प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की कामना की।

 

 

 

   ऊखीमठ:   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बाबा केदारनाथ के शीतकालीन पूजा स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विधायक आशा नौटियाल द्वारा सेवा,संकल्प अभियान के अंतर्गत स्थानीय ग्रामीणों के साथ 501 दीपों के साथ “आशीर्वाद का दिया” जलाकर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।

 

              इस अवसर पर विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड और बाबा केदारनाथ के प्रति विशेष लगाव रहा है। उनके मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों को नई गति मिली है। केदारनाथ धाम में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार, यात्रा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में निरंतर वृद्धि हुई है।

 

        उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में तीर्थाटन, पर्यटन और स्थानीय विकास को नई दिशा मिली है। देवभूमि के विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आस्था, आजीविका और सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

    विधायक ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर जलाया गया “आशीर्वाद का दिया” प्रधानमंत्री जी के प्रति देवभूमि के लोगों की श्रद्धा, स्नेह और मंगलकामनाओं का प्रतीक है। कहा कि बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें तथा उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

  • Related Posts

    दस साल से एक ही एजेंडा

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                             (नयाअध्याय, उत्तराखण्ड) 

    आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में जिला स्तरीय विज्ञान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कानड नगर परिषद के खिलाफ युवाओं ने खुला मोर्चा, ओर साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर जताया आक्रोश।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 2 views
    कानड नगर परिषद के खिलाफ युवाओं ने खुला मोर्चा, ओर साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर जताया आक्रोश।

    सादगी को ही समझदारी समझना

    • By User
    • September 21, 2026
    • 7 views
    सादगी को ही समझदारी समझना

    ”खुद को दबाव से दूर रखो!”

    • By User
    • September 21, 2026
    • 10 views
    ”खुद को दबाव से दूर रखो!”

    दस साल से एक ही एजेंडा

    • By User
    • September 21, 2026
    • 10 views
    दस साल से एक ही एजेंडा

    सशक्त हस्ताक्षर की 52 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न 

    • By User
    • September 21, 2026
    • 9 views
    सशक्त हस्ताक्षर की 52 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न 

    कुलपति चयन: विद्वता का सम्मान या जुगाड़ का पुरस्कार?

    • By User
    • September 21, 2026
    • 9 views
    कुलपति चयन: विद्वता का सम्मान या जुगाड़ का पुरस्कार?