ब्यूरो देहरादूनः (नया अध्याय)
लाखामंडल सेरा मिनी स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन दो दिन तक चला खेलों का महाकुम्भ।




शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड चकराता की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं का भव्य आयोजन लाखामंडल के सेरा मिनी स्टेडियम में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।
यह प्रतियोगिता दो दिवसीय खेल महाकुंभ में चकराता ब्लॉक के समस्त स्कूलों के कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों में खेल के प्रति जो जोश और उत्साह देखने को मिला वह देखते ही बनता था। बच्चों ने कबड्डी खो-खो दौड़ लंबी कूद सहित विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया।
इस भव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की तीन सशक्त, शिक्षित और प्रेरणादायी शक्तियां मौजूद रहीं
बचना शर्मा लाखामंडल प्रदेश किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित कार्यसमिति सदस्य भाजपा देहरादून उत्तराखंड की पुत्री शिक्षिका नैंनसी शर्मा जी ग्राम लाखामंडल मुख्य अतिथि रही। युवा, कर्मठ और हमेशा समाज सेवा में आगे रहने वाली नैनसी शर्मा जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उनके द्वारा क्षेत्र में शिक्षा और खेलों के लिए किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है। श्रीमती बीना भट्ट जी ग्राम प्रधान। एक कुशल नेतृत्वकर्ता और बच्चों की प्रेरणा स्रोत। उन्होंने बच्चों को खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया।श्रीमती सरिता पवार जी प्रधानाचार्या, प्रीतम मेमोरियल स्कूल। शिक्षा के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम। सरिता पवार जी ने अपने कुशल मार्गदर्शन और अनुशासन से स्कूल और पूरे क्षेत्र में शिक्षा की अलग अलख जगाई है। उनका बच्चों के प्रति स्नेह और समर्पण भाव देखते ही बनता है। उनकी उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।
तीनों मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बचना शर्मा लाखामंडल भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित कार्यसमिति सदस्य देहरादून उत्तराखंड इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थी लेकिन क्षेत्र के कार्य से उन्हें केंद्र सरकार से मिलने जाना पड़ा बचना शर्मा ने फोन द्वारा सभी चकराता ब्लॉक स्कूलों के बच्चों को इस खेल प्रतियोगिता कि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि खेल का महत्व संघर्ष में है इस अवसर पर चकराता ब्लॉक के सभी स्कूलों के सम्मानित अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रहे। सभी ने दो दिन तक पूरे अनुशासन और सहयोग के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
विशेष रूप से कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती शिवानी कौशल जी (उप शिक्षा अधिकारी, चकराता) एवं ब्लॉक खेल समन्वयक श्री सार सिंह चौहान जी, सह समन्वयक श्री रमेश चन्द्र शर्मा जी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रा० शि० संघ श्रीमती संगीता चौहान जी और ब्लॉक अध्यक्ष उ० प्रा० शि० संघ श्री मोहन लाल शर्मा जी का अथक प्रयास और सहयोग सराहनीय रहा, जिनकी मेहनत से यह आयोजन इतने भव्य रूप में सफल हो पाया।
समापन अवसर पर बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों ने भी इस आयोजन की खूब सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारे पहाड़ के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलता है।






