राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी अजीत डोभाल का अपमान स्वीकार नहीं : भाजपा।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट  

       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी अजीत डोभाल का अपमान स्वीकार नहीं : भाजपा।

राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में चौघानपाटा में फूंका पुतला।

       अल्मोड़ाः 21 सितंबर। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं उत्तराखंड के गौरव अजीत डोभाल के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चौघानपाटा में राहुल गांधी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।

         इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि अजीत डोभाल ने दशकों तक देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर सार्वजनिक चर्चा करते समय राजनीतिक दलों और नेताओं को तथ्यों तथा जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे व्यक्ति के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग उचित नहीं है।

           दर्जा धारी कुंदन लटवाल ने कहा कि अजीत डोभाल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत व्यक्ति के बारे में बिना प्रमाण गंभीर आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीतिक असहमति को व्यक्तिगत अथवा अमर्यादित टिप्पणियों का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। राहुल गांधी को अपनी टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

      भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड की धरती के वीर सपूत अजीत डोभाल लंबे समय से राष्ट्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके योगदान और राष्ट्रसेवा का सम्मान किया जाना चाहिए। राहुल गांधी की टिप्पणी से उत्तराखंड की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा बनाना उचित नहीं है।

           भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली की आलोचना करने का सभी को अधिकार है, लेकिन राजनीतिक विमर्श में भाषा की मर्यादा बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर बिना प्रमाण लगाए गए गंभीर आरोप न केवल राजनीतिक संवाद की गरिमा को प्रभावित करते हैं, बल्कि ऐसे संवेदनशील विषयों पर सार्वजनिक चर्चा को भी अनावश्यक रूप से विवादित बनाते हैं।

     भाजपा नेताओं ने कहा कि अजीत डोभाल जैसे राष्ट्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण दायित्व निभाने वाले व्यक्तित्व का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

          इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष महेश नयाल, दर्जा धारी कुंदन लटवाल, मेयर अजय वर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेला, प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, नवीन बिष्ट, पूनम पालीवाल, मनोज जोशी, संदीप श्रीवास्तव, पंकज भाकुनी, अमित बिष्ट, राहुल आर्या, दीपा अधिकारी, शैलेंद्र साह, मनीष जीशी, रमेश धपोला, नीरज सांगा, पंकज रौतेला, मनोज लटवाल, गौरव भंडारी, सुधीर आर्या नगर अध्यक्ष, राजेंद्र बिष्ट, मुकेश भट्ट, शुभम रौतेला, वरुण कपकोटी, अशोक कनवाल, नमन गुरुरानी, चंदन बहुगुणा, दीपक भंडारी, कन्हैया बिष्ट, राहुल बिष्ट आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उत्तराखंड क्रांति दल इकाई अल्मोड़ा की बैठक

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   उत्तराखंड क्रांति दल इकाई अल्मोड़ा की बैठक    …

    मदमहेश्वर धाम के हक-हकूक की बहाली और माणा सरस्वती मंदिर के संरक्षण की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       मदमहेश्वर धाम के हक-हकूक की बहाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखंड क्रांति दल इकाई अल्मोड़ा की बैठक

    • By User
    • September 21, 2026
    • 9 views
    उत्तराखंड क्रांति दल इकाई अल्मोड़ा की बैठक

    राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी अजीत डोभाल का अपमान स्वीकार नहीं : भाजपा।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 12 views
    राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी अजीत डोभाल का अपमान स्वीकार नहीं : भाजपा।

    मदमहेश्वर धाम के हक-हकूक की बहाली और माणा सरस्वती मंदिर के संरक्षण की मांग।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 10 views
    मदमहेश्वर धाम के हक-हकूक की बहाली और माणा सरस्वती मंदिर के संरक्षण की मांग।

    मदमहेश्वर धाम के हक-हकूक की बहाली और माणा सरस्वती मंदिर के संरक्षण की मांग भैरव सेना ने एसडीएम ऊखीमठ के माध्यम से जिलाधिकारी व सरकार को भेजा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी ऊखीमठ । द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर धाम के हक-हकूकधारियों के पारंपरिक अधिकारों की बहाली और चमोली जिले के माणा स्थित मां सरस्वती मंदिर के संरक्षण की मांग को लेकर भैरव सेना संगठन (देवभूमि भैरव वाहिनी) ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संदीप खत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी ऊखीमठ के माध्यम से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग एवं राज्य सरकार को दो सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम गौंडार के पंच कारबारियान—पवार, भंडारी और गौंडारी—सदियों से श्री मदमहेश्वर धाम की पूजा व्यवस्था, कपाट खोलने-बंद करने, भोग पकाने, चंदन घिसाई और देवरा यात्रा संचालन जैसी परंपरागत व्यवस्थाओं में अपनी भूमिका निभाते आ रहे हैं। संगठन का आरोप है कि वर्ष 2016 की बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की समीक्षा बैठक तथा पत्रांक 484 (2023) में लिए गए निर्णयों के बावजूद स्थानीय कारबारियों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। संगठन ने ऐतिहासिक धर्मशाला को एकतरफा संपत्ति घोषित किए जाने के प्रयास पर भी आपत्ति जताई। भैरव सेना ने मांग की कि श्री मदमहेश्वर धाम से जुड़े कारबारियों के पौराणिक एवं परंपरागत अधिकारों को सुरक्षित रखा जाए तथा प्रस्तावित ‘नियमावली-2026’ को प्रशासनिक मान्यता प्रदान की जाए। ज्ञापन में दूसरा मुद्दा भारत के प्रथम गांव माणा स्थित मां सरस्वती उद्गम स्थल और मंदिर परिसर से जुड़ा रहा। संगठन ने मंदिर परिसर में गैर-सनातन मानव-मूर्तियों की स्थापना का विरोध करते हुए मंदिर को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के वैधानिक नियंत्रण में लेने की मांग उठाई। इस दौरान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा कि दोनों विषय धार्मिक परंपराओं, स्थानीय हक-हकूकधारियों और मंदिर व्यवस्थाओं से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि यदि शासन-प्रशासन और मंदिर समिति ने समय रहते मांगों पर संज्ञान नहीं लिया तो संगठन स्थानीय हक-हकूकधारियों एवं समर्थकों के साथ चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू करेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यक्रम संयोजक एवं भैरव सेना जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग प्रदीप नगवाल, जिलाध्यक्ष देहरादून अनिल कुमार, मयंक मलेठा, संजय पंवार, गणेश जोशी, चंदन शर्मा, मनीष कुमार, बलवंत रावत, ओमप्रकाश केदारखंडी, शिवानंद पंवार (अध्यक्ष, श्री मदमहेश्वर धाम) सहित श्री मदमहेश्वर धाम एवं ग्राम गौंडार के हक-हकूकधारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 2 views

    विश्व शांति दिवस पर राज विद्या केन्द्र ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 7 views
    विश्व शांति दिवस पर राज विद्या केन्द्र ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम।

    लाखामंडल सेरा मिनी स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन दो दिन तक चला खेलों का महाकुम्भ।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 8 views