जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने चलनीछीना इकाई का सर्वसम्मति से किया गठन।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने चलनीछीना इकाई का सर्वसम्मति से किया गठन।

 

कुंदन सिंह रौतेला अध्यक्ष, गोविंद सिंह रौतेला सचिव मनोनीत

 

 

 

         अल्मोड़ाः जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत चलनीछीना व्यापारिक इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। लंबे समय से लंबित चलनीछीना इकाई के गठन से स्थानीय व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।

गठन के दौरान कुंदन सिंह रौतेला को अध्यक्ष, गोविंद सिंह रौतेला को सचिव, सुंदर सिंह को उपाध्यक्ष, कुंदन सिंह को कोषाध्यक्ष, भोपाल सिंह को सह सचिव तथा देवेंद्र सिंह रौतेला को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला उपाध्यक्ष रवि बनौला एवं जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार विक्की ने व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को व्यापार मंडल से जोड़ने पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि जिला व्यापार मंडल का उद्देश्य जिले के प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ना और व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर मजबूती से उठाना है। लंबे समय से लंबित व्यापारिक इकाइयों का सर्वसम्मति से गठन होना संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि जिला भ्रमण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा और जिले की सभी व्यापारिक इकाइयों को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी हरीश सिंह, गोपाल सिंह, नवीन सिंह, पूरन सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि बनौला, जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार विक्की सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में जिला स्तरीय विज्ञान…

    उत्तराखंड क्रांति दल इकाई अल्मोड़ा की बैठक

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   उत्तराखंड क्रांति दल इकाई अल्मोड़ा की बैठक    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 3 views
    आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन।

    जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने चलनीछीना इकाई का सर्वसम्मति से किया गठन।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 10 views
    जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने चलनीछीना इकाई का सर्वसम्मति से किया गठन।

    म प्र मिडडे मील माफियाओं के शिकंजे में

    • By User
    • September 21, 2026
    • 10 views
    म प्र मिडडे मील माफियाओं के शिकंजे में

    उत्तराखंड क्रांति दल इकाई अल्मोड़ा की बैठक

    • By User
    • September 21, 2026
    • 11 views
    उत्तराखंड क्रांति दल इकाई अल्मोड़ा की बैठक

    राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी अजीत डोभाल का अपमान स्वीकार नहीं : भाजपा।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 13 views
    राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी अजीत डोभाल का अपमान स्वीकार नहीं : भाजपा।

    मदमहेश्वर धाम के हक-हकूक की बहाली और माणा सरस्वती मंदिर के संरक्षण की मांग।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 10 views
    मदमहेश्वर धाम के हक-हकूक की बहाली और माणा सरस्वती मंदिर के संरक्षण की मांग।