मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
ग्रामीण पत्रकारिता की चुनौतियों को
अंगिकार करना होगा पत्रकारों को।
अल्मोड़ाः लाख कोशिशों के बीच ग्रामीण पत्रकारिता और इसके साथ एक्टिविजम मीडिया में कभी अप्रासंगिक नहीं होगी। यह बात विभिन्न वक्ताओं ने यहां नंदादेवी सांस्कृतिक मंच में आयोजित संगोष्ठी दौरान कही। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि जिला स्तरीय पत्रकारिता यदि जन सरोकारों से की जाए तो इसकी अनेक चुनौतियां है। सुधी पत्रकारों को इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर शिक्षाविद् प्रो0 इला साह ने कहा कि आज पीढियों के बीच की खाई और नशे के बढ़ते चलन के खिलाफ अधिक मुखर होने की आवश्यकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट ने कहा कि प्रिंट मीड़िया में गहरे तप की आवश्यकता है। यहां सृजन के साथ गहरी संवेदना की आवश्यकता है। एसएसजे परिसर छात्र अधिष्ठाता कल्याण, प्रो0 संजीव आर्या, वरिष्ठ पत्रकार पीसी तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र रावत, डॉ दुष्यंत मैनाली, वरिष्ठ पत्रकार प्र्रकाश पाण्डे, शंकर दत्त पाण्डे, सामाजिक कार्यकर्ता निर्मल जोशी ने कहा कि जिला स्तरीय पत्रकारिता के विभिन्न आयामों पर कार्य करने और उसे देश के सरोकारों से जोड़ने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पत्रकार सुरेश तिवारी, चंद्रशेखर द्विवेदी, जगमोहन बिष्ट, गायत्री परिवार के गणेश दत्त भटट, मुकेश सक्टा, रमेश जोशी, किशन जोशी, अमन प्रमुख रघु तिवारी, प्रमोद जोशी, कमलेश कनवाल, मोहित अधिकारी, नसीम अहमद सहित अनेक लोगों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर किशन चंद्र जोशी द्वारा संपादित मानस विचार हिंदी साप्ताहिक के प्रवेशांक का विमोचन कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई है। सभी आगंतुकों को मानस विचार परिवार ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। सभी ने इस सफल संपादन के लिए किशन जोशी को बधाई दी और सहयोग करने का आश्वासन दिया।






