धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की पहल, राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

   धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की पहल, राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय।

 

    राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ध्याड़ी के विद्यार्थियों को भी मिलेगा बेहतर संसाधनों एवं विषयवार शिक्षकों का लाभ।

 

 

                    अल्मोड़ाः जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड धौलादेवी में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देश पर राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली को क्लस्टर विद्यालय के रूप में संचालित किया गया है। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ध्याड़ी को भी इस क्लस्टर से जोड़ा गया है। इससे दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों को एकीकृत शैक्षिक वातावरण में अध्ययन करने तथा उपलब्ध शिक्षकों, भवन एवं अन्य संसाधनों का साझा लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

 

          क्लस्टर व्यवस्था के अंतर्गत दोनों विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षकों के अनुभव एवं विषय विशेषज्ञता का समेकित उपयोग करते हुए कक्षा एवं विषयवार शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। इससे विद्यार्थियों को विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, शिक्षण में बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा उनकी व्यक्तिगत शैक्षिक आवश्यकताओं पर ध्यान देने में सहायता मिलेगी।

 

             पर्वतीय क्षेत्रों में दूरस्थ स्थानों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों की कठिनाइयों को देखते हुए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की पहल भी की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का आवागमन सुगम एवं सुरक्षित बनाना तथा दूरी और परिवहन संबंधी समस्याओं के कारण उनकी पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को कम करना है।

 

               राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली में उपलब्ध नवनिर्मित एवं बेहतर कक्षा-कक्षों में क्लस्टर विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन सुविधाओं का उपयोग दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए किया जाएगा, जिससे उपलब्ध आधारभूत संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा।

       

 

            विद्यालय में शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक सुविधाओं के विस्तार के लिए भी कार्ययोजना तैयार की गई है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में हाईटेक शौचालय का निर्माण, खेल मैदान का विकास एवं सुदृढ़ीकरण तथा विज्ञान विषय के प्रयोगात्मक अध्ययन के लिए आवश्यक उपकरण एवं सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

  • Related Posts

    जनहित याचिका के प्रयास से हजारों बच्चों को मिलेगा शिक्षा का अधिकार, विद्यालय का हुआ उच्चीकरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     जनहित याचिका के प्रयास से हजारों बच्चों को…

    अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रकृति का अनुपम उपहार निर्मल नदियां हुई अब मैली-मैली       

    • By User
    • September 25, 2026
    • 11 views
    प्रकृति का अनुपम उपहार निर्मल नदियां हुई अब मैली-मैली        

    खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठते सवाल।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 7 views
    खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठते सवाल।

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मा शिष्टों का हुआ सम्मान।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 5 views
    विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मा शिष्टों का हुआ सम्मान।

    मां-बच्चे के पोषण पर जोर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला सम्मान।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 8 views
    मां-बच्चे के पोषण पर जोर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला सम्मान।

    मथुरा में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 से, जुटेंगे 175 से अधिक साहित्यकार।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 12 views
    मथुरा में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 से, जुटेंगे 175 से अधिक साहित्यकार।

    विसर्जन से पहले अलियापुर घाट का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गोताखोरों के साथ एंबुलेंस व मेडिकल टीम रहेगी तैनात।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 12 views
    विसर्जन से पहले अलियापुर घाट का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गोताखोरों के साथ एंबुलेंस व मेडिकल टीम रहेगी तैनात।