भारी वारिस के चलते अल्मोड़ा का जन जीवन अस्त व्यस्त आवाजाही हुयी ठप।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

भारी वारिस के चलते अल्मोड़ा का जन जीवन

       अस्त व्यस्त आवाजाही हुयी ठप।

 

           अल्मोड़ा:  जिले के अन्दर भारी बारिश के चलते स्तथि हद से बत्तर हो चुकी है जिले के अन्दर मछखाली सोमेश्वर मोटर मार्ग और मछखाली बिगोटी मोटर मार्ग पूरी तरह भारी बारिश के चलते प्रतिबंधित है जो कल रात से ही मूलाधार बारिश लगातार स्थिति में हो रही है। जिला अधिकारी के निर्देशों के आधार पर जिले के अन्दर ऐलड के तहत जिले में शासकीय अशासकीय और आंगनबाड़ी केंद्रो को बंद किया गया है। और बारिश की तीव्रता बढ़ती जा रही है। स्थति सामान्य होने में समय लगने की आशंका है।

 

    **†*******†***********

 

       भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश।

 

 

    अल्मोड़ा: आपदा चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं नगर आयुक्त के साथ बैठक कर जनपद में आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा सड़कों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क रहते हुए अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

      जिलाधिकारी ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, संवेदनशील मार्गों तथा अन्य संभावित खतरे वाले स्थानों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोखिम की आशंका वाले भवनों का समय रहते आकलन किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर ऐसे भवनों को खाली कराकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

 

         सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी उपजिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर मार्गों की अद्यतन जानकारी प्राप्त करते रहें। सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति में उसे खोलने के लिए आवश्यक मशीनरी एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं तथा मार्गों की स्थिति की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए।

 

      जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी घटना की सूचना तत्काल जिला आपदा प्रबंधन तंत्र को देने के निर्देश दिए, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में विलंब न हो। उन्होंने स्थानीय स्तर से प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

 

       

       बैठक में नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी जसमीत कौर एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल उपस्थित रहे। अन्य सभी उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा…

    विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और मरम्मत के प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)      विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और मरम्मत के    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 4 views
     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    माँ शेरावाली

    • By User
    • October 1, 2026
    • 8 views
    माँ शेरावाली

    कविता – “महात्मा गांधी”

    • By User
    • October 1, 2026
    • 7 views
    कविता – “महात्मा गांधी”

    देशप्रेम

    • By User
    • October 1, 2026
    • 12 views
    देशप्रेम

    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 11 views
    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 14 views
    दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी।