महिला उद्यमियों को व्यवसाय विकास का मिला मार्गदर्शन, हवालबाग में आयोजित हुआ उद्यमिता बूट कैंप।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

महिला उद्यमियों को व्यवसाय विकास का मिला मार्गदर्शन, हवालबाग में आयोजित हुआ उद्यमिता बूट कैंप।

       अल्मोड़ा: ग्रामीण महिला उद्यमियों को व्यवसाय विकास एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से आईआईएम काशीपुर द्वारा उत्तराखंड ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (रीप) के सहयोग से विकासखंड कार्यालय हवालबाग के सभागार में एक दिवसीय उद्यमिता बूट कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों एवं उद्यमिता की इच्छुक प्रतिभागियों को व्यवसाय प्रबंधन, नवाचार, वित्तीय समझ, सरकारी योजनाओं तथा बाजार की संभावनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

बूट कैंप में महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों, व्यावसायिक विचारों, व्यवसाय मॉडल, वर्तमान चुनौतियों एवं भविष्य की योजनाओं को विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया। विशेषज्ञों ने इन प्रस्तुतियों के आधार पर ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पाद एवं सेवाएं विकसित करने, बाजार तक पहुंच बढ़ाने और व्यवसाय को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के व्यावहारिक सुझाव दिए।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय संसाधनों एवं पारंपरिक ज्ञान को विज्ञान और तकनीकी नवाचार से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यम एवं रोजगार के नए अवसर विकसित करने पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों को ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ करने के लिए उपलब्ध वित्तीय एवं संस्थागत सहयोग की जानकारी देते हुए संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर उद्यम स्थापना, व्यवसाय संचालन तथा चुनौतियों के समाधान से जुड़े अनुभव भी साझा किए गए। महिला उद्यमियों को अपनी क्षमताओं एवं स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए व्यवसाय के विस्तार के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को विशेषज्ञों, सफल उद्यमियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने तथा अपने व्यावसायिक विचारों को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान किया।

बूट कैंप में महिला उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। अतिथियों एवं विशेषज्ञों ने स्टॉलों का अवलोकन कर उत्पादों और उनके व्यवसाय के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में आईआईएम काशीपुर के प्रो. जगदीश प्रसाद साहू, यूकॉस्ट अल्मोड़ा के एमेरिटस साइंटिस्ट डॉ. जी.सी.एस. नेगी, नाबार्ड अल्मोड़ा के डीडीएम गिरीश चंद्र पंत, खंड विकास अधिकारी हवालबाग संतोष जेठी, सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश कनवाल, गिरधर सिंह बिष्ट सहित क्षेत्र की महिला उद्यमी, स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्य एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    Spread the love

    Spread the love   ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)     नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।      …

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 6 views
    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 4 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 12 views
    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    “समय” 

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    “समय” 

    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।