SSJ विश्वविद्यालय में आर्यन छात्र संगठन ने रचा इतिहास, भास्कर गिरी गोस्वामी सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

SSJ विश्वविद्यालय में आर्यन छात्र संगठन ने रचा इतिहास, भास्कर गिरी गोस्वामी सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित।

 

 

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा परिसर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए आज नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। नामांकन प्रक्रिया के दौरान आर्यन छात्र संगठन के महासचिव भास्कर गिरी गोस्वामी ने सचिव पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। सचिव पद पर किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण भास्कर गिरी गोस्वामी का सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

 

आर्यन छात्र संगठन ने भास्कर गिरी गोस्वामी के निर्विरोध निर्वाचन को छात्र संगठन के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि SSJ विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

 

आर्यन छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष उज्ज्वल जोशी ने कहा कि भास्कर गिरी गोस्वामी का निर्विरोध सचिव चुना जाना संगठन के लिए गर्व का विषय है। यह छात्रों के बीच संगठन की नीतियों और छात्रहित में किए जा रहे कार्यों के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

 

छात्र नेता निशांत पांडे ने कहा कि भास्कर गिरी गोस्वामी का निर्विरोध निर्वाचन छात्रहितों के लिए उनकी सक्रियता और छात्रों के बीच उनकी स्वीकार्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ वे छात्रों की आवाज को मजबूती से विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

 

वहीं महासचिव विशाल सिंह बिष्ट ने भास्कर गिरी गोस्वामी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ का पद केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का माध्यम है।

 

 भास्कर गिरी गोस्वामी ने सभी छात्र-छात्राओं, समर्थकों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

  • Related Posts

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    Spread the love

    Spread the love   ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)     नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।      …

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 6 views
    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 4 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 12 views
    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    “समय” 

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    “समय” 

    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।