TEDx के वैश्विक मंच पर गूंजी बिलासपुर की सायना उभरानी की आवाज

Spread the love

 

ब्यूरो बिलासपुरः सुनील चिंचोलकर

   

               (नया अध्याय, देहरादून)

 

          TEDx के वैश्विक मंच पर गूंजी बिलासपुर

                    की सायना उभरानी की आवाज।

 

‘Are We Raising Achievers or Thinkers?’ विषय पर साझा किए विचार, बच्चों में जिज्ञासा और स्वतंत्र सोच विकसित करने पर दिया जोर।

 

 

         बिलासपुर, छत्तीसगढ़: बिलासपुर की शिक्षाविद्, उद्यमी, लेखिका एवं वक्ता सायना उभरानी को कर्नाटक के दावणगेरे में PSSEMR School & PU College द्वारा आयोजित TEDxDavangere में वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। प्रतिष्ठित TEDx मंच पर सायना ने शिक्षा और बच्चों के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार साझा किए।

 

        सायना उभरानी Chocolate Kids Preschool, Bilaspur की सह-संस्थापक एवं निदेशक हैं और शिक्षा के क्षेत्र में लगभग दो दशकों का अनुभव रखती हैं। मार्केटिंग एवं फाइनेंस में MBA सायना “Good to Be Embarrassed” पुस्तक की लेखिका भी हैं। वर्ष 2013 से वे बच्चों और अभिभावकों के साथ शिक्षा एवं पालन-पोषण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

 

              TEDxDavangere में उन्होंने “Are We Raising Achievers or Thinkers?” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि बच्चों की सफलता को केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों में जिज्ञासा, स्वतंत्र सोच, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और जीवन कौशल विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

           अपने संबोधन के माध्यम से उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को समझने तथा उन्हें सवाल पूछने, अपनी सोच विकसित करने और परिस्थितियों का स्वतंत्र रूप से सामना करने के अवसर देने की दिशा में प्रेरित किया।

 

 

         TEDx विचारों और वक्तृत्व का एक प्रतिष्ठित मंच है, जहां विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वक्ताओं को अपने अनुभव, विचार और दृष्टिकोण व्यापक स्तर पर साझा करने का अवसर मिलता है। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर सायना उभरानी की सहभागिता बिलासपुर के लिए भी गौरव का विषय रही।

  • Related Posts

     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    Spread the love

    Spread the love  सी ए शंकर अंदानी अहिल्या नगर, महाराष्ट्र               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।…

    माँ शेरावाली

    Spread the love

    Spread the love  रचनाकार – बाल कवि अनुराग बघेल  बिजराकापा खुर्द मुंगेली (लोरमी)           छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 4 views
     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    माँ शेरावाली

    • By User
    • October 1, 2026
    • 7 views
    माँ शेरावाली

    कविता – “महात्मा गांधी”

    • By User
    • October 1, 2026
    • 7 views
    कविता – “महात्मा गांधी”

    देशप्रेम

    • By User
    • October 1, 2026
    • 11 views
    देशप्रेम

    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 10 views
    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 14 views
    दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी।