विजीलेंस ब्यूरो ने 40,000 रुपये रिश्वत लेते उत्तरी रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर को किया गिरफ्तार।

Spread the love

 

 

ब्यूरो पंजाबः  संदीप वोहरा

 

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

   विजीलेंस ब्यूरो ने 40,000 रुपये रिश्वत लेते उत्तरी             रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर को किया गिरफ्तार।

 

 

   चंडीगढ़: 8 अक्टूबर! पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान उत्तरी रेलवे में तैनात वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर पंकज भारद्वाज को 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

 

                आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को फिरोजपुर के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

 

           उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी निजी आवश्यकता के लिए अमित कुमार नामक अपने परिचित व्यक्ति, जो रेलवे कर्मचारी है, को कुछ पैसे दिए थे। जब शिकायतकर्ता को उसके पैसे वापस नहीं मिले तो उसने अमित कुमार से पैसे वसूलने के लिए अदालत में एक सिविल मुकदमा दायर किया। इस संबंध में फिरोजपुर की अदालत ने रेलवे विभाग को आदेश जारी कर कहा था कि अमित कुमार के वेतन का एक-तिहाई (1/3) हिस्सा काटकर शिकायतकर्ता हरदीप सिंह को अदा किया जाए। उक्त कटौती करने और अदालत के आदेशों को लागू करने के बदले आरोपी वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर पंकज भारद्वाज ने शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

 

                           रिश्वत देने से असहमति जताते हुए शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो रेंज फिरोजपुर से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी अधिकारी पंकज भारद्वाज को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

 

         इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजीलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

  • Related Posts

    हिंदू शब्द फारसी नहीं, भारत की पहचान है।

    Spread the love

    Spread the love    डॉ. राघवेन्द्र शर्मा (लेखक मध्य प्रदेश योग आयोग के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष हैं)                    (नया अध्याय,…

    शेयर बाजार से सावधान!

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)       बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हिंदू शब्द फारसी नहीं, भारत की पहचान है।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 7 views
    हिंदू शब्द फारसी नहीं, भारत की पहचान है।

    ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2026 राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में संपन्न।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 13 views
    ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2026 राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में संपन्न।

    शेयर बाजार से सावधान!

    • By User
    • October 9, 2026
    • 9 views
    शेयर बाजार से सावधान!

    भारत के डिजिटल परिवर्तन और विकसित भारत के लक्ष्य के संदर्भ में।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 9 views
    भारत के डिजिटल परिवर्तन और विकसित भारत के लक्ष्य के संदर्भ में।

    फूलों की छटा, लोकगीतों की गूँज और सांस्कृतिक चेतना से खिला एस.आर.आर. महाविद्यालय परिसर।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 19 views
    फूलों की छटा, लोकगीतों की गूँज और सांस्कृतिक चेतना से खिला एस.आर.आर. महाविद्यालय परिसर।

    अहंकार और फालतू सोचना घातक बीमारी।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 11 views
    अहंकार और फालतू सोचना घातक बीमारी।