मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की ऐतिहासिक श्री नंदादेवी रामलीला का तृतीय दिवस, राम ने तोड़ा शिव धनुष।
अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और समूचे कुमाऊँ की सबसे प्राचीन एवं ऐतिहासिक रामलीला नंदादेवी रामलीला का शुभारंभ बड़े धूमधाम के साथ किया गया। तृतीय दिवस की रामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम- लक्ष्मण संवाद की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ मंचित की गईं।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिल्खवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाध्यक्ष होटल एसोसिएशन अल्मोड़ा अरुण वर्मा और शाखा प्रबंधन कुर्माचल नगर सहकारी बैंक अल्मोड़ा हिमांशु साह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने रामलीला मंच पर सभी राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन आदर्श, त्याग, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आज की पीढ़ी को रामलीला के माध्यम से इन मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला का अवलोकन कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला से प्रेरणा लेने की अपील की।
रामलीला मंचन का शुभारंभ श्रीराम स्तुति से हुआ। लीला प्रारंभ होने से पूर्व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
परशुराम का प्रभावशाली और जीवंत अभिनय कर हर्षु जोशी ने लोगों की खूब तालियां बटोरी।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के मुख्य संयोजक प्रकाश पांडे, संयोजक संजय साह, उपाध्यक्ष चंद्र मोहन परगाई, महेंद्र सिंह बिष्ट और राजकुमार बिष्ट ने अतिथियों को राम प्रसादी भेंट स्वरूप प्रदान की। संचालन का दायित्व परितोष जोशी ने निभाया।
संगीत में हारमोनियम राजन नयाल, अनिल सनवाल, दीपक रावत और तबले पर शेखर सिजवाली, अरशद अंसारी ने सहयोग दिया।
जनक का अभिनय शशि मोहन पांडे, विश्वामित्र राजेंद्र रौतेला, राम- द्रोण नेगी, लक्ष्मण- अविरल जोशी, सीता- किरन परगाई, सुनैना- मीनाक्षी हरबोला, रावण हरि विनोद साह, वाणासुर मुरली कांडपाल, बन्दीजन – शेखर सीजवाली और संजय जोशी, नेपाली राजा कुलदीप मेर, कुमाउनी राजा अभिनव मेहरा, कालाधारी राजा अर्जुन सिंह बिष्ट, घमंडी राजा हिमांशु परगाई, परशुराम हर्षु जोशी ने किया।
पात्रों का मेकअप दानिश और राजू शर्मा द्वारा किया गया। मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी ने संपन्न किया।
मंच सज्जा में अतुल वर्मा, महेंद्र बिष्ट, संदीप साह, राजकुमार बिष्ट, कविश अरोरा, जगदीश बिष्ट, राजेश पंत ने बहुत ही शानदार जनक दरबार, परशुराम सेट आदि का निर्माण कर लीला में चार चाँद लगा दिए।
पर्दे के पीछे रामलीला के निर्देशक गणेश मेर ने पात्रों को क्रमबद्ध तरह से मंच में भेजने में अपना सहयोग प्रदान किया गया।
पात्रों को तैयार करने में हरीश बिष्ट और चंद्र मोहन परगाई ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंचन का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पर नमन बिष्ट द्वारा किया गया।
माँ नंदादेवी मंदिर प्रांगण में लीला का आनंद लेने आए दर्शकों को सुव्यवस्थित रूप से बैठाने में राजेश पालनी, दिनेश जोशी और कमेटी के कोषाध्यक्ष धनंजय साह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, रामलीला कमेटी के संयोजक प्रकाश पांडे, दीपक वर्मा, अमरनाथ सिंह नेगी, सुभाष अग्रवाल, अमित उप्रेती, संगीता पांडे, पूनम पाठक, भावना पांडे, आयुष वर्मा, चित्रांक साह, मानवेंद्र साह, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह, मारूत साह सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।








