संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
स्वर्णकार सोनी समाज द्वारा अजमीढ़ जी महाराज की जयंती बड़े धूमधाम से बनाई गई।
कानड़ : स्वर्णकार सोनी समाज द्वारा अपने आराध्य देव महाराजा श्री अजमीढ़ जी महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। बैंड बाजे ओर ढोल के बीच निकले भव्य चल समारोह में समाज जनों ने श्री अजमीढ़ जी महाराज के जयकारे लगाए सुसर्जित बग्गी में विराजित श्री अजमीढ़ जी महाराज के चित्र के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े ओर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
चल समारोह का प्रारंभ माता मंदिर से शुरू किया गया जो नगर के प्रमुख चौराहों से होते हुए सारंगपुर रोड स्थित सोनी मेरिज गार्डन पहुचा समारोह के दौरान थाना प्रभारी राजकुमार दांगी पुलिस बल सहित तैनात रहे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
सोनी समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक एकता और एकजुटता का परिचय दिया।
चल समारोह का जगह-जगह विभिन्न संगठनों द्वारा एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। आयोजन में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा ओर बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







