मदमहेश्वर मेले की तैयारियां शुरू, 18 नवम्बर से तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम जनसहयोग से भव्य रूप में आयोजित होगा त्रिदिवसीय मेला,स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                              (w) 6395080071

 

मदमहेश्वर मेले की तैयारियां शुरू, 18 नवम्बर से तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम जनसहयोग से भव्य रूप में आयोजित होगा त्रिदिवसीय मेला,स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच।

 

     ऊखीमठ: द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ आगमन के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 18 से 20 नवम्बर तक जीआईसी खेल मैदान ऊखीमठ में आयोजित होने वाले मेले को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए नगर पंचायत सहित मेला समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में धार्मिक आस्था के साथ ही लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की अनूठी छटा देखने को मिलेगी।

            मेला अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण ने बताया कि भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला यह मेला क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से त्रिदिवसीय मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। मेले के सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।

         उन्होंने बताया कि मेले के तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष धूम रहेगी। इसमें क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों, महिला मंगल दलों, विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों तथा उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक विरासत को मंच प्रदान किया जाएगा।

          उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ना भी है। मेले के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से मेले को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।

           मेले को लेकर ऊखीमठ सहित मदमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बनने लगा है। तीन दिवसीय आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। भगवान मदमहेश्वर की शीतकालीन गद्दी के आगमन से जुड़ा यह उत्सव धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और लोक संस्कृति के संगम के रूप में क्षेत्रवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

 

  • Related Posts

    स्यालीधार ईवीएम गोदाम में प्रथम स्तरीय जांच जारी, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो हरिद्वारः  (नया अध्याय)       भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।     अलीगढ़ (हरिद्वार),…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्यालीधार ईवीएम गोदाम में प्रथम स्तरीय जांच जारी, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

    • By User
    • November 1, 2026
    • 14 views
    स्यालीधार ईवीएम गोदाम में प्रथम स्तरीय जांच जारी, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

    मदमहेश्वर मेले की तैयारियां शुरू, 18 नवम्बर से तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम जनसहयोग से भव्य रूप में आयोजित होगा त्रिदिवसीय मेला,स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच।

    • By User
    • November 1, 2026
    • 18 views
    मदमहेश्वर मेले की तैयारियां शुरू, 18 नवम्बर से तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम जनसहयोग से भव्य रूप में आयोजित होगा त्रिदिवसीय मेला,स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच।

    हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 15 views
    हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है।

    तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ…….. 

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ…….. 

    मैं आजाद था, आजाद हूं, और आजाद रहूंगा

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    मैं आजाद था, आजाद हूं, और आजाद रहूंगा

    स्वाती नक्षत्र के संयोग से सजी दीपावली 8 नवम्बर को-पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 16 views
    स्वाती नक्षत्र के संयोग से सजी दीपावली 8 नवम्बर को-पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।