संवाददाता मुजफ्फरपुरः सुनील कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी एवं समाजसेवी अजय पटेल के निधन से शहर में शोक की लहर।
मुजफ्फरपुरः 4 नवंबर 2026 शहर के प्रतिष्ठित प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी एवं समाजसेवी अजय पटेल (लगभग 75 वर्ष) का बुधवार, 4 नवंबर 2026 की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, मित्रों, परिचितों एवं शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय अजय पटेल पिछले लगभग 50 वर्षों से श्री दुर्गा प्रेस का संचालन कर रहे थे। अपने लंबे व्यावसायिक जीवन में उन्होंने मुजफ्फरपुर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी गहरी रुचि थी। वर्ष 2000 में उन्होंने वार्ड सदस्य का चुनाव भी लड़ा था।
उनका जन्म मुजफ्फरपुर के मोतीझील स्थित हमदर्द गली में हुआ था। वर्ष 1958 से वे सिकंदरपुर में रह रहे थे। वर्तमान में उनका निवास सिकंदरपुर, घी सेंटर, हनुमान मंडल के पास, वार्ड संख्या-13, मुजफ्फरपुर में था।
वे अपने पीछे तीन पुत्रों—सोनू सरकार, मनीष एवं सतीश तथा एक पुत्री सहित तीन पोते और दो पुत्रवधुओं से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।
उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे उनके निवास स्थान से सिकंदरपुर मुक्ति धाम के लिए प्रस्थान करेगी।
स्वर्गीय अजय पटेल के निधन पर रमेश रत्नाकर, नसीमा खातून, मुस्कान केशरी, अजय शर्मा, डॉ. सुनील प्रकाश, प्रोफेसर संतोष सारंग, स्मृति सुमन, कवि कुमार विरल, राकेश पटेल, हेमनारायण विश्वकर्मा, अमीर हमजा, जयकांत सिंह, मुकेश सोना, सम्राट संतोष, राम बाबू भक्त, अरविन्द पटेल, यशवंत कुमार, अनिल प्रकाश, उमाशंकर सहनी, अशोक पटेल, कुंदन कुमार, शम्भू मोहन प्रसाद, भारती सिन्हा, सुदर्शन प्रकाश, रवि खन्ना, संजय राय, संजीव साहू, भाई दिनेश, रमेश चन्द्रा, गणेश कुमार भारती, प्रोफेसर इम्तियाज, नदीम खान, गणेश प्रसाद सिंह, श्यामल श्रीवास्तव, अनिल कुमार अनल, आलोक पटेल, अनिल कुमार दुर्वेदी, कठपुतली कलाकार सुनील कुमार, लोक गायिका अनिता कुमारी, आर.के. पेंटर बाबू, अरविन्द वरुण, नरेश कुमार सहनी, आनंद कुमार, उमेश राज, सुधीर कुमार, कुमार सचिन, डॉ. सुमन वृक्ष, रामचंद्र चौधरी, अंकित आनंद एवं संजीव कुमार सहित अनेक लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।





