राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के प्रमोशनल कार्यक्रम एवं चौथे गीत ‘जागर’ का विमोचन कल।

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री

   

                 (नया अध्याय, देहरादून)                                                 (w) 6395080071

 

 

 

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के प्रमोशनल  कार्यक्रम एवं चौथे गीत ‘जागर’ का विमोचन कल।

 

 

 

             देहरादून: उत्तराखंड की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के प्रमोशन को लेकर आगामी 23 नवंबर 2026, सोमवार, प्रातः 11:00 बजे, दून लाइब्रेरी, देहरादून में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

        इस कार्यक्रम में फिल्म ‘ढोली’ के चौथे गीत ‘जागर’ का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में गड़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भारतवाण, वॉइस चांसलर संजय जसोला, पर्यावरण विद् कल्याण सिंह रावत मैती, डॉक्टर के. पी. जोशी और इस फिल्म के डायरेक्टर दिनेश पी भोसले भी सम्मिलित होंगे।

 

                फिल्म ‘ढोली’ उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं एवं पहाड़ी जीवन की भावनाओं को सिनेमा के माध्यम से प्रस्तुत करने वाली एक महत्वपूर्ण फिल्म है। फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त होने से उत्तराखंड की क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान और गौरव मिला है।

 

       इस आयोजन में पत्रकार बंधुओं, मीडिया प्रतिनिधियों, पॉडकास्टर्स, दून रंगमंच से जुड़े कलाकारों, गढ़वाली फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों, शहर के गणमान्य व्यक्तियों, गढ़वाल सभा एवं लोक विरासत के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

 

          कार्यक्रम का उद्देश्य फिल्म ‘ढोली’ के प्रचार-प्रसार को गति देना, उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करना तथा फिल्म से जुड़े कलाकारों एवं सिनेमा प्रेमियों के बीच संवाद और सहभागिता को बढ़ावा देना है।

 

       फिल्म की समस्त टीम ने सभी आमंत्रित अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं कला-संस्कृति से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने तथा फिल्म के प्रचार-प्रसार में सहयोग देने की अपील की है।

 

  • Related Posts

    ‘औरंगजेब की आखिरी रात’ नाटक ने झकझोरा

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)                         …

    विज्ञान महोत्सव–2026 में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का परिणाम घोषित।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के प्रमोशनल कार्यक्रम एवं चौथे गीत ‘जागर’ का विमोचन कल।

    • By User
    • November 22, 2026
    • 7 views
    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के प्रमोशनल कार्यक्रम एवं चौथे गीत ‘जागर’ का विमोचन कल।

    कबाड़ीवाला

    • By User
    • November 22, 2026
    • 13 views
    कबाड़ीवाला

    उत्तर प्रदेश की सियासत में आजम खां की वापसी के मायने।

    • By User
    • November 22, 2026
    • 10 views
    उत्तर प्रदेश की सियासत में आजम खां की वापसी के मायने।

    देश की नीतियों पर सवाल या प्रायोजित राष्ट्रविरोधी आचरण

    • By User
    • November 22, 2026
    • 10 views
    देश की नीतियों पर सवाल या प्रायोजित राष्ट्रविरोधी आचरण

    “बस, प्रेम का मार्ग ही कल्याण का है”:

    • By User
    • November 22, 2026
    • 12 views
    “बस, प्रेम का मार्ग ही कल्याण का है”:
    • By User
    • November 22, 2026
    • 10 views