ऊखीमठः संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विधानसभा में दिए गए विवादास्पद बयान और उनके किसी भी पहाड़ी विधायक का तनिक भी विरोध ना करने से आक्रोशित स्थानीय लोगों द्वारा गुप्तकाशी में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                 ऊखीमठः संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विधानसभा में दिए गए विवादास्पद बयान और उनके किसी भी पहाड़ी विधायक का तनिक भी विरोध ना करने से आक्रोशित स्थानीय लोगों द्वारा गुप्तकाशी में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकालकर उसे बीच बाजार में दहन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने प्रेमचंद अग्रवाल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी ने कहा कि जिन पहाड़ियों द्वारा प्रेमचंद अग्रवाल को कई बार विधानसभा तक पहुंचाया गया है, आज उन्हीं लोगों को बार-बार गाली देकर तिरस्कार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में नगर निगम के चुनाव में भी प्रेमचंद अग्रवाल ने गुंडई करके अपने प्रत्याशी को जिताया था। विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पहाड़ियों को गाली देना अक्षम्य है। साथ ही संपूर्ण विधानसभा में लगभग 40 के करीब विधायक पहाड़ी है। ऐसे में उन लोगों का मौन उत्तराखंड वासियों को खल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अपनी जीत के घमंड में आम जनता को भाव नहीं दे रहे हैं। उन्हें लगता है कि आगामी चुनावी वह आसानी से जी जाएंगे। धन, बल गुंडा गर्दी करके अब जनता को बरगलाना बेहद मुश्किल है। नि वर्तमान ग्राम प्रधान प्रेम सिंह नेगी ने कहा कि जहां एक और केदारनाथ धाम की यात्रा खुलने में कुछ ही माह बच्चे हैं, ऐसे में अभी तक सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच का मोटर मार्ग नहीं बन पाया है। इसके साथ ही यात्रा कालीन व्यवस्थाएं अभी भी यथावत बनी है, लेकिन भाजपा को केवल अपना उल्लू सीधा करना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के पवित्र मंदिर विधानसभा में पहाड़ियों को अशोभनीय शब्द बोलना माफी के काबिल नहीं है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। इस दौरान मनजीत सिंह, प्रदीप असवाल, विशाल बिष्ट, विष्णु दत्त जोशी समेत कई लोग मौजूदथे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो