केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराने के लिए निर्वाचन कार्यों में तैनात किए गए जोनल, सेक्टर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को दिए अपने दायित्वों का कुशलता के साथ निर्वहन करने के दिए निर्देश।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराने के लिए निर्वाचन कार्यों में तैनात किए गए जोनल, सेक्टर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को दिए अपने दायित्वों का कुशलता के साथ निर्वहन करने के दिए निर्देश।

 

ऊखीमठः जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने निर्वाचन कार्य में तैनात किए गए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता, पारदर्शिता एवं निष्पक्ष रूप से संपादित करें तथा सभी अधिकारी एवं कार्मिक आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित करने में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का आवश्यक निरीक्षण करते हुए विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत वनरेवल बूथों की स्थिति से तीन दिन के भीतर अनिवार्य रूप से अवगत कराने के निर्देश दिए।

निर्वाचन प्रक्रिया में तैनात किए गए उड़नदस्ता, स्थैटिक निगरानी व वीडियो टीमों को अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अवैध शराब की किसी भी दशा में सप्लाई न की जाए। इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही निरंतर चैकिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता मानक के अनुसार नकदी न हो इसकी गहन जांच पड़ताल की जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे ने सभी सेक्टर अधिकारियों से अपेक्षा की है कि क्षेत्र में वनरेवल बूथों की स्थिति से अवगत कराएं एवं किसी भी तरह से कहीं कानून का उलंघन किया गया है तो इस संबंध में भी आवश्यक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए जाने के लिए उचित कार्यवाही की जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया एक संवेदनशील प्रक्रिया है। इस उप निर्वाचन को लोक सभा सामान्य निर्वाचन को कुशलता एवं निर्विघ्न रूप से जिस तरह से सभी ने अपने जिम्मेदारी का निर्वहन किया है उसी तरह से इस उप निर्वाचन में सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गहनता से अध्ययन करने को कहा है।

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी विमल कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी चंद्रप्रकाश सती, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट सहित जोनल, सेक्टर एवं सहायक सेक्टर अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    Spread the love

    Spread the love  अवधेश प्रताप सिंह कानपुर, उत्तर प्रदेश                             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि