अयोध्या पहुंची NSG टीम, सुरक्षा पर होगा गहन मंथन

Spread the love

अयोध्या पहुंची NSG टीम, सुरक्षा पर होगा गहन मंथन।

           अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला के मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम रामनगरी पहुंच गई है। बुधवार को टीम ने भीड़भाड़ वाले स्थानों को देखा एवं मंदिर परिसर भी गई। अब टीम यहां माकड्रिल करके सुरक्षा व्यवस्था परखेगी। यह टीम यहां अगले तीन दिनों तक रहेगी। टीम में आइजी स्तर के एक अधिकारी भी शामिल हैं। टीम के अधिकारी स्थानीय पुलिस के अधिकारियों से सुरक्षा संबंधी बैठक भी करेंगे। रामनगरी में टीम की गतिविधियों को गोपनीय रखा गया है।

एनएसजी टीम को भेजा गया अयोध्या

प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। आतंकी खतरे से निपटने के लिए यहां एनएसजी की टुकड़ी तैनात करने की कवायद चल रही है। इसे दृष्टिगत रखते हुए एनएसजी की एक टीम को रामनगरी भेजा गया है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद राममंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त हनुमानगढ़ी एवं कनक भवन में भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ होती है। सरकार राम मंदिर सहित इन प्रमुख मंदिरों एवं रामनगरी के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की भी निगरानी को सुदृढ़ किया जा रहा है। रामनगरी को सृदृढ़ सुरक्षा कवच प्रदान करने में एनएसजी टीम का सर्वे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि