पंच केदारो में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात व चन्द्र शिला की तलहटी में बसे भगवान तुंगनाथ के कपाट वेद ऋचाओं व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 11: 30 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये है।

Spread the love

ऊखीमठ: लक्ष्मण सिंह नेगी

पंच केदारो में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात व चन्द्र शिला की तलहटी में बसे भगवान तुंगनाथ के कपाट वेद ऋचाओं व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 11: 30 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये है।

कपाट खुलने के पावन अवसर पर 6 सौ से अधिक विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने जबकि तुंगनाथ सहित सभी सहायक मन्दिरों को लगभग 8 कुन्तल फूलों से सुसज्जित किया गया तथा चोपता व भुजगली में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया! तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद तुंगनाथ धाम सहित सभी यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है ! शुक्रवार को भूतनाथ मन्दिर चोपता में ब्रह्म बेला पर विद्धान आचार्यों ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाये समपन्न कर भगवान तुंगनाथ सहित तैतीस कोटी देवी – देवताओं का आवाहन किया! ठीक 8 :30 बजे भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी तथा भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली भूतनाथ मन्दिर चोपता से कैलाश के लिए रवाना हुई! भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर भक्तों ने पुष्प, अक्षत्रो से अगुवाई की तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी! भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने सुरम्य मखमली बुग्यालों में नृत्य कर 11:30 बजे डोली अपने धाम पहुंची तथा मुख्य मन्दिर की तीन परिक्रमा कर सहायक मन्दिरों मे शीश नवाया तथा भगवान तुंगनाथ के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये! कपाट खुलने के बाद मठापति रामप्रसाद मैठाणी सहित विद्धान आचार्यों ने अनेक पूजाये समपन्न की तथा 6 सौ से अधिक भक्तों ने भगवान तुंगनाथ के स्वयभू लिंग पर जलाभिषेक कर विश्व शान्ति व समृद्धि की कामना की! कपाट खुलने के पावन अवसर पर देहरादून निवासी सुरेन्द्र असवाल,अगस्तमुनि निवासी धीर सिंह नेगी , मक्कूमठ निवासी योगेन्द्र भण्डारी जीतपाल भण्डारी के सहयोग से भगवान तुंगनाथ सहित सहायक मन्दिरों को 8 कुन्तल फूलों से सजाया गया तथा सामाजिक कार्यकर्ता नारायण दत्त जुयाल के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ द्वारा भुजगली में तथा अन्य भक्तों के द्वारा चोपता में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया! भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने के पावन अवसर पर पहली बार रिकार्ड तोड़ भीड़ तुंगनाथ धाम पहुंची ! भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलते ही तुंगनाथ यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है! इस मौके पर राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् आचार्य लम्बोदर प्रसाद मैठाणी, प्रबन्धक बलवीर सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य उषा भटट्, अनिल जिरवाण, बुद्धि बल्लभ सेमवाल, सर्वैश सेमवाल, राम सिंह रावत, चन्द्र मोहन बजवाल,प्रेम सिंह राणा, शंकर सिंह नेगी, भगवती प्रसाद सेमवाल दीपक बमोला, कुलदीप रावत, सदानन्द भटट्, आशीष जोशी, महन्त राकेश गिरी, हरीश, जय सिंह चौहान, अजय आनन्द नेगी, मनोज मैठाणी, गायत्री देवी सहित देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु , हक – हकूकधारी व पंच पुरोहित मौजूद थे!

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’