ब्यूरो जयपुर (राजस्थान) : अशोक राय
पर्यावरण अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।
हिन्दुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स जिला मुख्यालय लाल कोठी जयपुर के तत्वाधान मे पर्यावरण अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया | सहायक राज्य संगठन आयुक्त, जयपुर संभाग, मनोज कुमार त्रिवेदी के निर्देशानुसार पर्यावरण अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा पर्यावरण संरक्षण संकल्प के रूप में चलाए जा रहे एक पेड मां के नाम और एक पेड़ देश के नाम अभियान के तहत पर्यावरण अमृत महोत्सव मे पेड़ पौधे लगाए गए । जिला सचिव चौथमल कुमावत व आयुक्त सुमन शर्मा ने बताया की जिला संगठन आयुक्त रुपेश कुमार मीणा, व अजय कुमावत, राजेंद्र चौधरी के सानिध्य मे विद्यालयों, महाविद्यालय, गार्डन, गोचर भूमि, मंदिरों आदि मे कब बुलबुल, स्काउट्स गाइड्स, रोवर्स रेंजर्स द्वारा लगभग पांच हजार पौधे लगाए गए | जिला कोषाध्यक्ष नानूराम नायक ने बताया की अमृत महोत्सव वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए जिला कार्यकारिणी सदस्यों , ब्लॉक सचिव बाबूलाल सामोता, प्रभारी लोकेश शेरावत, कृष्ण मीणा,सुनील शर्मा परमेश्वरी वर्मा, ट्रेनिंग काउंसलर , मुकेश बडोलिया, सोमेंद्र खोरवाल ने पेड़ पौधे लगाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया |









