पिता और भाई की हत्यारोपी नाबालिग पुलिस की हिरासत में

Spread the love

हरिद्वार। जबलपुर मध्यप्रदेश में पिता और भाई की हत्या की आरोपी नाबालिग लड़की को हरिद्वार  पुलिस ने  हिरासत में लिया है। इस मामले में नाबालिग लड़की का प्रेमी मुकुल कुमार सिंह अभी भी फरार है। हरिद्वार पुलिस ने जबलपुर पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर की मिलेनियम कॉलोनी में पिता-पुत्र की हत्या की गई थी। मामले में मृतक राजकुमार विश्वकर्मा की नाबालिग बेटी और उसका प्रेमी मुकुल कुमार सिंह वांछित चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी, इसी बीच नाबालिग लड़की को हरिद्वार से हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में नाबालिग लड़की ने ( मृतक की बेटी) बताया कि वह अपने प्रेमी मुकुल के साथ हरिद्वार आई थी, लेकिन प्रेमी कुछ सामान लेने का बहाना बनाकर उसे छोड़कर भाग गया। उसने बताया कि कथित प्रेमी ने मार्च के महीने में जबलपुर में उसके पिता और भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की थी। हत्या के बाद प्रेमी लगभग दो महीने से उसे अपने साथ घुमा रहा था।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा था, तभी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला अस्पताल के पास मुकुल कुमार सिंह नाम का एक लड़का एक लड़की के साथ खड़ा हुआ है।

सूचना मिलने के बाद दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, तभी मुख्य आरोपी मुकुल कुमार सिंह फरार हो गया। उन्होंने कहा कि मामले में जबलपुर पुलिस से संपर्क किया गया है। जिसके बाद जबलपुर पुलिस हरिद्वार पहुंच रही है। पूछताछ के बाद नाबालिग लड़की को सुपुर्द किया जाएगा।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।