प्रधानमंत्री की जनसभा में विरोध प्रकट करने वाले कांग्रेसी हिरासत में

Spread the love

ऋषिकेश। तीर्थ नगरी ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आईडीपीएल जनसभा में अंकिता भंडारी हत्याकांड और अन्य सवालों को लेकर विरोध करने जा रहे कांग्रेस के करीब डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री के ऋषिकेश आगमन पर कुछ सवाल उठाते हुए इन पर जवाब मांगते हुए रैली में पहुंचने का आह्वान किया गया था। रेलवे रोड स्थित चुनावी कार्यालय में सुबह से ही पुलिस ने डेरा जमा दिया। किसी तरह से कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए ऋषिकेश से आईडीपीएल की और बढ़े। जिस पर पुलिस द्वारा कुछ कार्यकर्ताओं को घाट चैराहा के पास रोक दिया गया। कुछ लोग आगे बढ़ने में सफल रहे।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में करीब डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं को कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट सहित पुलिस फोर्स ने लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के समीप रोक दिया। पुलिस ने यहां उन्हें समझाने की कोशिश की मगर वह आगे बढ़ने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस ने मौके से डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें कोतवाली लाया गया है।

  • Related Posts

    महिला सशक्तिकरण के चार सूक्त – शिक्षा, विवेक, ध्यान एवं चुनौती : डॉ.अनिल कुमार दीक्षित प्रोफेसर मायदेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)     महिला सशक्तिकरण के चार सूक्त – शिक्षा, विवेक, ध्यान  एवं चुनौती : डॉ.अनिल कुमार दीक्षित प्रोफेसर मायदेवी विश्वविद्यालय देहरादून।    (“विषय…

    प्रथम परमवीर चक्र विजेता और बड़गाम का युद्ध।

    Spread the love

    Spread the love  हरी राम यादवसूबेदार मेजर (ऑनरेरी)अयोध्या/लखनऊ                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विरासत पर गर्व, विकास का संकल्प और समृद्ध भविष्य की ओर मध्यप्रदेश

    • By User
    • November 1, 2026
    • 8 views
    विरासत पर गर्व, विकास का संकल्प और समृद्ध भविष्य की ओर मध्यप्रदेश

    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 1, 2026
    • 17 views
    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…….. 

    • By User
    • November 1, 2026
    • 11 views
    सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…….. 

    रिश्तों की भूमि को प्यार की नमीं देकर उपजाऊ बनाइए

    • By User
    • November 1, 2026
    • 9 views
    रिश्तों की भूमि को प्यार की नमीं देकर उपजाऊ बनाइए

    व्यवहार परिवर्तन से समाज को मिलेगी नई दिशा- कलेक्टर संजय अग्रवाल।

    • By User
    • November 1, 2026
    • 10 views
    व्यवहार परिवर्तन से समाज को मिलेगी नई दिशा- कलेक्टर संजय अग्रवाल।

    संसद में गूंजा करीमनगर का नाम: एस.आर.आर कॉलेज की छात्रा श्रीनित्या ने ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम में किया तेलंगाना का प्रतिनिधित्व।

    • By User
    • November 1, 2026
    • 9 views
    संसद में गूंजा करीमनगर का नाम: एस.आर.आर कॉलेज की छात्रा श्रीनित्या ने ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम में किया तेलंगाना का प्रतिनिधित्व।