पुलिस की जांच-जांच में गयी बिल्डर साहनी की जान

Spread the love

देहरादून। बिल्डर्स सतेन्द्र साहनी उर्फ बाबा साहनी की मौत ने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया कि यह कैसे हो गया। जबकि सातकृआठ दिन पहले साहनी ने एसएसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया था कि उसकी जान को खतरा है और सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं ने उसको परेशान कर रखा है। लेकिन पुलिस ने मामले को गम्भीरता से न लेते हुए उसको जांच में डाल दिया और पुलिस की जांच-जांच में साहनी की जान चली गयी। पुलिस ने जो काम बीते रोज किया ऐसा ही कुछ दिन पहले किया होता तो शायद साहनी की जान बच सकती थी।

राज्य निर्माण के बाद पुलिस विभाग ने एक स्लोगन दिया मित्रता-सेवा-सुरक्षा’। तब से अभी तक प्रदेश की जनता सोचने को मजबूर है कि किससेे मित्रता, किसकी सेवा और किसकी सुरक्षा हो रही है। प्रदेश नशे का अड्डा बनता जा रहा है। अब यहां लोग उडता पंजाब नहीं बल्कि उडता उत्तराखण्ड’ बोलने लगे हैं।

गलीकृगली में नशे का जहर बिक रहा है और पता नहीं कितने परिवारों के चिराग इस नशे के कारण बुझ गये है। लेकिन पुलिस नशा तस्करों का जाल तोडने में नाकाम साबित हुई है। मात्र कार्यशालाएं चलाकर नशे से मुक्ति नहीं मिलती है। इसके लिए जमीनी कार्यवाही करनी पडती है। वहीं दूसरी तरफ शहर में तेज वाहन व खनन के डम्पर आये दिन लोगों की जान से खिलवाड कर रहे हैं इसके लिए किसको जिम्मेदार समझा जाये। यहां भी पुलिस की लापरवाही ही सामने आती है। एक तरफ अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अधिकारी बयानवीर बने हुए है वहीं दूसरी तरफ अवैध खनन के डम्पर खुलेआम चलते है और लोगों की जान ले लेते हैं। इन्हीं कारणोें से लोग सोचने को मजबूर हो रहे हैं आखिर किसकी सुरक्षा, सेवा व किससे मित्रता हो रही है।

यही हालत बाबा साहनी के मामले में भी सामने आयी है। बाबा साहनी ने एसएसपी को जब आठ दिन पहले प्रार्थना पत्र देकर इस बात की शंका जाहिर कर दी थी कि उसकी जान को खतरा है तो समाज के एक सम्मानित व्यक्ति को जान को खतरा है इसको गम्भीरता से क्यों नहीं लिया गया।

अगर उसी दिन पुलिस अधिकारी गुप्ता बंधुओं को बुलाकर उनको सही तरीके से समझा देती और मामले को जांच मे न डालती तो आज साहनी की जान भी नहीं जाती। जो काम पुलिस ने बीते रोज तत्परता दिखाते हुए गुप्ता बंधुओं को गिरफ्तार करने में दिखायी अगर वहीं काम आठ दिन पहले उनको बुलाकर सही तरीके से समझा देते तो आज यह घटना शायद नहीं होती।

त्रिवेंद्र सरकार ने दिलाई थी गुप्ता बंधुओं को जेड श्रेणी की सुरक्षा
बिल्डर साहनी की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार हुए गुप्ता बंधुओं को त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने शपथ लेने के नब्बे दिन से पहले ही जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी थी। 18 मार्च 2017 को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और इसके ठीक बाद 16 जून 2017 को गुप्ता बंधुओं को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी थी।

दक्षिण अफ्रीका के भ्रष्टाचार को देखते हुए ब्रिटेन और अमेरिका में उनकी एंट्री प्रतिबंधित कर दी थी, लेकिन त्रिवेंद्र सरकार ने उनको सर आंखों पर बिठाया। यदि तभी खुद को जीरो टॉलरेंस कहने वाली सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी होती तो आज एक बिल्डर को आत्महत्या नहीं करनी पड़ती।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।