ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत (अल्मोड़ा)
परिवहन निगम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार।
निलंबन की कार्रवाई को वापस लेने की मांग।
अल्मोड़ा । रुद्रप्रयाग में हुए हादसे के बाद परिवहन निगम के कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई वापस न लिए जाने से परिवहन निगम के कर्मचारियों में काफी गुस्सा है
मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने सोमवार को भी कार्य वहिष्कार किया। कर्मचारियों ने मांग पर कार्यवाही न होने पर 6अगस्त से पूर्ण कार्य वहिष्कार की चेतावनी दी है।
उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सोमवार को कार्यबहिष्कार कर कोसी स्थित आरटीओ कार्यालय में धरना दिया।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निलंबित कर्मचारियों को वापस लेने का आश्वासन दिए जाने के बाद भी अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
धरना सभा में शुभम जोशी,वसीम अहमद, ज्योति, मुकेश तिवारी,प्रकाश नाथ,सूरज बिष्ट, कुलदीप जलाल, ममता पंत,अजय नौटियाल आदि मौजूद रहे।







