लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई फिरौती

Spread the love

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई फिरौती

  हल्द्वानी: शहर के आभूषण कारोबारी को फोन पर जाने से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मुख्य आरोपित को हथियारों संग पंजाब पुलिस ने हाल में गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान कड़ियां जोड़ते-जोड़ते हल्द्वानी पुलिस भी मोहाली पहुंच गई थी। इसके बाद पता चला कि लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ही फोन कर फिरौती के लिए धमकाया था। जबकि उसके दो साथी कारोबारी से पैसे लेने के लिए हल्द्वानी को रवाना हुए थे। जिन्हें पुलिस ने रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर टांडा जंगल में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े युवकों में एक दिल्ली तो दूसरा हल्द्वानी निवासी पूर्व छात्रनेता है। हल्द्वानी बाजार स्थित पटेल चौक के पास आभूषण का कारोबार करने वाले अंकुर अग्रवाल ने 27 जून को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए एक लाख रुपये की फिरौती मांगी

बताया कि वाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज एक व्यक्ति ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। उसने अपना नाम अंकित सिरसा बताया। जबकि इस नाम का व्यक्ति पंजाबी गायब सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में जेल में बंद है। वहीं, बड़े गैंगस्टर का नाम आने पर हल्द्वानी पुलिस भी सक्रिय हो गई। मामले की विवेचना टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट को सौंपी गई। मंगलवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि जांच से पता चला जिस नंबर से धमकी दी गई थी वह कभी दिल्ली तो कभी पंजाब में चल रहा है। नंबर पंजाब निवासी महिला के नाम पर है। दूसरी तरफ वाट्सएप से सूचना मांगने पर नई बात सामने आई कि पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी निवासी सोनू कुमार इस नंबर से वाट्सएप चलाता है। जिसके बाद चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट डेराबस्सी पहुंच गए। सोनू के घर दबिश देने पर पता चला कि 12 जुलाई को स्थानीय पुलिस ने उसे तीन अवैध पिस्टल संग गिरफ्तार कर लिया। फिर पुलिस हिरासत में ही उससे हल्द्वानी के प्रकरण में घंटों पूछताछ की गई। मुख्य आरोपित ने बताया कि रामा पार्क उत्तम नगर दिल्ली निवासी देवेंद्र जाटव ने उसे हल्द्वानी के कारोबारी का नंबर दिया था। जबकि देवेंद्र को वार्ड नंबर दस तल्ला गोरखपुर हल्द्वानी निवासी नागेंद्र सिंह चौहान ने सारी जानकारी उपलब्ध करवाई थी। सोनू से पुलिस को जानकारी मिली कि देवेंद्र व नागेंद्र कारोबारी से पैसे लेने के लिए हल्द्वानी को रवाना हुए है। जिसके बाद सोमवार रात पुलिस ने दोनों को ही टांडा जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

कर्जे में डूबा नागेंद्र फेसबुक पर लारेंस से जुड़ा

नागेंद्र मुखानी क्षेत्र में साइबर कैफे चलाने के साथ आनलाइन टिकट बुकिंग का काम भी करता था। पुलिस के अनुसार कर्ज होने की वजह से वह काफी परेशान था। इसके बाद फेसबुक में लारेंस बिश्नोई नाम के पेज से जुड़ गया। यहां उसका पहले देवेंद्र से संपर्क हुआ।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि