रोडवेज बस ने हज करके लौट रहे लोगों की कार को रौंदा

Spread the love

दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग स्थित मूंढापांडे में बृहस्पतिवार की सुबह रोडवेज बस ने हज करके लौट रहे लोगों की कार को रौंद दिया। इसमें एक परिवार के पिता और तीन पुत्रों समेत कार चालक की मौत हो गई।

मृतकों में हाजी अशरफ (65) उनके तीन बेट नक्शे अली (42), आरिफ अली(24) और इंतेखाब अली(20)  कार चालक अहसान (32) शामिल हैं। हादसे में हज्जन जैतून और उनका बेटा आसिफ अली घायल हुए हैं। यह सभी स्वार कोतवाली के मुकरमपुर गांव के हैं।

रामपुर जिले के स्वार कोतवाली क्षेत्र के मुकरमपुर गांव निवासी अशरफ अली और उनकी पत्नी जैतून हज करने के लिए सऊदी अरब गए थे। हज के बाद दंपती बुधवार की शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे।

उन्हें दिल्ली से रिसीव कर घर लाने के लिए बुधवार को तीन बेटे नक्शे अली, आरिफ अली, आसिफ अली और इंतेखाब अली एयरपोर्ट पहुंचे। कार गांव के ही अहसान की थी और  वह ही चला रहे थे। सभी करीब देर रात गांव मुकरमपुर के लिए रवाना हुए।

बताते हैं कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे कार मूंढापांडे पहुंची ही थी कि सामने से आ रही रोडवेज बस चालक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इससे उसमें सवार अशरफ, उनके बेटे नक्शे अली व आरिफ तथा चालक अहसान की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे बेटे इंतेखाब ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादस के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

दुर्घटना में घायल हाजी अशरफ की पत्नी और बेटे आसिफ का मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर गांव मुकरमपुर में मातम पसरा हुआ है। आसपास के गांवों से भी रिश्तेदार और लोगों का तांता लगा हुआ है।

  • Related Posts

    देशहित में रत मोदी

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी  कवयित्री, लेखिका, शिक्षिका  रिपोर्टर, उद्घोषिका, नवापारा-राजिम,  रायपुर (छत्तीसगढ़                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)    …

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love     सौजन्यः कवि संगम त्रिपाठी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       हिन्दी सम्मेलन मथुरा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।