आगरा में बनेगा प्रदेश का पहला धोबी घाट, शासन से मिली मंजूरी।

Spread the love

आगरा में बनेगा प्रदेश का पहला धोबी घाट, शासन से मिली मंजूरी।

 

यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए घाटों पर चलने वाले धोबी घाटों की जगह नगर निगम मशीनीकृत धोबी घाट बनाएगा। इसकी शासन से मंजूरी मिल गई है। लगभग दो करोड़ की लागत से प्रदेश का पहला मशीनीकृत धोबी घाट आगरा में बनेगा। इसमें डिटरजेंट के पानी को उपचारित करने के बाद यमुना में छोड़ा जाएगा।

               ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र में बनने वाले धोबी घाट का मकसद यमुना नदी में प्रदूषण को नियंत्रित करना और दिवाकर समाज को बेहतर आजीविका प्रदान करना है। यहां अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से कपड़े धोने और सुखाने की सुविधाएं दी जाएंगी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि टीटीजेड क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना शुरू की जा रही है। नगर आयुक्त ने बताया कि मशीनीकृत धोबी घाट में गंदे पानी को नदी में बहाने से पहले उपचारित किया जाएगा। साथ ही, जल पुनर्चक्रण प्रणाली का उपयोग करके पानी की खपत को कम किया जाएगा। इस परियोजना से यमुना नदी की सफाई और टीटीजेड क्षेत्र की पर्यावरणीय स्थिति को सुधारने में सहायता मिलेगी।

दिवाकर समाज के लिए बेहतर अवसर

            नगर आयुक्त ने बताया कि आधुनिक धोबी घाट दिवाकर समाज के लिए नई संभावनाएं खोलेगा। उनकी कार्य क्षमता बढ़ेगी। स्वच्छ और सुरक्षित कार्यस्थल से उनके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सरकार दिवाकर समाज को नई तकनीक का प्रशिक्षण भी देगी।
  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि