नाली में बेसुध पड़े कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित

Spread the love

रुद्रपुर। नशे में धुत कांस्टेबल नाले में पड़ा रहा। इस पर किसी ने वीडियो बना ली और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। करीब तीन-चार दिन बाद मामला चर्चा में आया तो वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया। जिसके बाद जांच शुरू की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया।  कुछ दिन पहले अटरिया रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास गली में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहने एक कांस्टेबल नाले में पड़ा हुआ था। उसके जूते भी खुले थे। यह देख वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने उसकी वीडियो बना ली।

इधर, मंगलवार को नाले में पड़े हुए कांस्टेबल की वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ। जो पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया। इसके बाद अधिकारियों ने कांस्टेबल नशे में धुत था या फिर बीमारी के कारण बेहोश हो गया, इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के जरिए एक वीडियो मिली है। जांच में पता चला कि कांस्टेबल जितेंद्र कुमार झनकइया थाने में तैनात था। 11 अगस्त को सीईआर के लिए पुलिस लाइन में आमद कराई थी। आठ सितंबर की सुबह से प्रात कालीन गणना से अनुपस्थित था। वायरल वीडियो के बाद कांस्टेबल जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views