ट्रेफिक नियमों का पालन कर ज़िंदगी सुगम बनाएं : चंद्राकर

Spread the love

   ब्यूरो : सुनील चिंचोलकर, बिलासपुर छत्तीसगढ़

ट्रेफिक नियमों का पालन कर ज़िंदगी सुगम बनाएं : चंद्राकर

विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी ने राहगीरों को जागरूक किया

चेतना सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

बिलासपुर, छत्तीसगढ़:  संस्था विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में चेतना सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंदिर चौक जरहाभाठा में किया गया। इसमें संस्था के छात्र छात्राओं द्वारा पोस्टर एवं हैंडी पकड़े हुए राहगीरों को जागरूक किया गया। स्लोगन के द्वारा लोगों में चेतना जागृत की गई। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर एवं एसआई उमाशंकर पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही साथ आर्यन फिल्म से विकास वर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर के द्वारा चार सवारी दुपहिया वाहन चलाने वालोंं , जेब्रा क्रॉसिंग के आगे निकल के सिग्नल की प्रतीक्षा करने वाले, पैदल राहगीरों, हेलमेट लगा कर न चलने वालों को हिदायत दी गई। संस्था सचिव संध्या चंद्रसेन द्वारा हेलमेट पहने व्यक्ति का सम्मान भी किया गया। इसी कड़ी में संस्था के विद्यार्थियों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जिसमें हेलमेट पहनो सुरक्षित रहो, किरिया खाथन गुड़ी मां,हेलमेट पहिनबों मुड़ी मां, सड़क का सीधा सा रूल,उल्टा चलने की न करो भूल,अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर आदि स्लोगन शामिल थे। कार्यक्रम में संस्था से अध्यक्ष मिंटू अरोरा, सचिव संध्या चंद्रसेन, मनीषा सैमुएल, मानसी सिंह, अभिषेक जोशी, रंजीता ,रीना आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शहीद श्रीदेव सुमन का जीवन संघर्ष की प्रेरणा देता रहेगा,    निरंकुश सत्ता के सामने कभी नहीं झुके अमर शहीद।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट               (नया अध्याय, देहरादून)         शहीद श्रीदेव सुमन का जीवन संघर्ष की प्रेरणा…

    प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी रुद्रप्रयागः डा. हरीश गौड़                       (नया अध्याय)   प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    सच्चा इंसान (कविता)

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    सच्चा इंसान  (कविता)