उद्यान घोटाले पर महानगर कांग्रेस ने फूंका पुतला, उद्यान मंत्री के इस्तीफे की मांग

Spread the love

देहरादून। सीबीआई द्वारा बहुचर्चित उद्यान घोटाले में अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार और उद्यान मंत्री गणेश जोशी पर हमले तेज कर दिए हैं। रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने राज्य सरकार का पुतला दहन करते हुए उद्यानमंत्री गणेश जोशी से इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में एश्ले हॉल चैक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका और विभागीय मंत्री गणेश जोशी का इस्तीफा माँगा।

महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार में विभाग, मंत्रालय भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हैं और राज्य सरकार घोटाले बाजों को लगातार संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्यान घोटाले के जॉच के आदेश यदि न्यायालय नहीं देता तो सरकार एसआईटी जांच कर इतिश्री करने का काम करती। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर उद्यान मंत्री गणेश जोशी को इस्तीफा देना चाहिए। सीबीआई को उद्यान निदेशक बवेजा के साथ साथ विभागीय मंत्री की भूमिका की भी जांच करनी चाहिए।

विभाग का प्रमुख अधिकारी और कई वरिष्ठ अधिकारी घपले में शामिल थे। जब राजनेताओं के करीबियों और रिश्तेदारों को भी लाभ पहुंचाए जाने की बात हो रही है तो क्या विभागीय मंत्री गणेश जोशी की भूमिका को जांच के दायरे में नहीं लाया जाना चाहिए ? पृथक उत्तराखंड राज्य गठन के पीछे एक आकांक्षा यह थी कि राज्य में उद्यानिकी सबसे प्रमुख क्षेत्र होगा जिससे राज्य और इसके लोगों की आर्थिकी सुधरेगी। फिलहाल जनता को भाजपा सरकार के उद्यान विकास के इस मॉडल से ही दो-चार होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सीबीआई द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से यह साफ हो गया है कि दाल में काला ही नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार सरकार पर घोटाले का अरोप लगा रही थी पर सरकार के कॉन में जॅू तक नही रैंगी। सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का काम कर रही थी पर सीबीआई ने जिस तरह अधिकारियों व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया है उससे साफ नजर आ रहा है कि नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से यह घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ सफेदपोश नेता भी घोटाले में लिप्त हैं, उनकी भी गहनता से जॉच होनी चाहिए और उन पर भी मुकदमा चलना चाहिए ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, निवर्तमान पार्षद अर्जुन सोनकर , मुकील अहमद , ब्लॉक अध्यक्ष फारूक अहमद, ललित भद्री,अर्जुन पासी,मोहन थापली,सूरत छेत्री, शहजाद अंसारी ,रवि हसन ,आलोक मेहता , सुभाष धीमान , रॉबिन त्यागी ,शकील मंसूरी,पूनम कंडारी ,नदीम अंसारी ,संजय गौतम ,अशोक कुमार ,इस्तकार,अमनदीप सिंह ,सुभाष धीमान ,संदीप जैन ,यामीन खान ,जहीर अहमद ,उदय सिंह ,सुदेश गुप्ता ,शाहिद अहमद ,संजय शर्मा ,सलमान अली , तरुण कुमार ,विकास कुमार ,युसूफ ,अनिकेत पासी , रिपु दमन सिंह ,अरविंद गुरुंग, सुरीमेरा, साजिद व दीप चैहान आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी               (नया अध्याय, देहरादून)       डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं…

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                      (नया अध्याय, देहरादून)     मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 12 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 19 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।