ऊखीमठः क्षेत्र में लगभग 42 घन्टों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह।

ऊखीमठः क्षेत्र में लगभग 42 घन्टों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है।

मन्दाकिनी नदी सहित सहायक नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसें ग्रामीणों की रातों की नींद खो चुकी है। लिंक मोटर मार्गों पर जगह – जगह भूस्खलन होने से मोटर मार्गों पर सफर करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। तुंगनाथ घाटी में आपदा का खासा असर देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायत उषाणा के ताला तोक में निरन्तर भूस्खलन जारी है जबकि ताला – दुर्गाधार मोटर मार्ग पर आकाशकामिनी नदी पर बने लोहे के गार्डर पुल का पुस्ता ढहने से पुल खतरे की जद में आ गया है। आकाशकामिनी नदी के उफान में आने से काश्तकारों की कई हेक्टेयर सिंचित व असिंचित भूमि भूस्खलन की भेंट चढ़ गयी है। आकाशकामिनी नदी सहित गाड़ गदेरो के उफान में आने के कारण ग्रामीण खौफजदा है। पापडी तोक के निचले हिस्से में भूस्खलन होने के दर्जनों परिवार खतरे की जद में आ गयें है। पापडी के ग्रामीणों द्वारा लम्बे समय से विस्थापन की मांग करते आ रहें हैं मगर आज तक पापडी तोक के आपदा प्रभावितों का विस्थापन न होने से कई दर्जनों परिवार जीवन व मौत के सांये में दिन गुजारने के लिए विवश बने हुए हैं। आसमान में बादलों के छाने से ग्रामीणों की रातों की हराम हो जाती है। कुण्ड – चोपता नेशनल हाईवे पर जगह – जगह भूस्खलन होने तथा मलवा आने से नेशनल हाईवे पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। ग्राम पंचायत मक्कू के राजस्व ग्राम ग्वाड ढिलणा में कई स्थानों पर लम्बे समय से भूस्खलन होने से 30 परिवार खतरे की जद में है तथा आपदा प्रभावितों पर कभी भी प्रकृति का कहर बरस सकता है। केदारनाथ यात्रा के यात्रा पडा़व रामपुर में मूसलाधार बारिश के कारण राहुल नेगी व पंकज नेगी के ढाबे की पिछली सुरक्षा दीवाल ढहने तथा ढाबे में मलवा भरने से लाखों का नुकसान हो गया है। अगस्त मुनि विकासखण्ड के अन्तर्गत दशज्यूला क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यूडी मलास निवासी वेद प्रकाश रावत, संजय सिंह रावत, जगजीवन सिंह रावत के पांच कमरो वाले मकान के निचले हिस्से में भूस्खलन होने से मकान व गौशालाएं खतरे की जद में आ गयी है जबकि खेती व फसलों को भारी नुकसान हुआ है। क्यूजा घाटी के किणझाणी गाँव के निचले हिस्से में भी लगातार भूस्खलन जारी रहने से पांच दर्जन से अधिक परिवार खतरे की जद में है।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।