ऊखीमठः कुण्ड – चोपता – गोपेश्वर नेशनल हाईवे पर ताला व पापड़ी तोक में विगत एक माह से भूस्खलन होने तथा मलवा आने से तुंगनाथ घाटी में तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही में भारी गिरावट आने से तुंगनाथ घाटी का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो गया है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः कुण्ड – चोपता – गोपेश्वर नेशनल हाईवे पर ताला व पापड़ी तोक में विगत एक माह से भूस्खलन होने तथा मलवा आने से तुंगनाथ घाटी में तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही में भारी गिरावट आने से तुंगनाथ घाटी का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो गया है। तथा सितम्बर माह के दूसरे सप्ताह में तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों से गुलजार रहने वाले तुंगनाथ घाटी के यात्रा पड़ाव वीरान हैं। तुंगनाथ घाटी का तीर्थाटन पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित होने से मन्दिर समिति को तुंगनाथ धाम से प्राप्त होनी वाली धनराशि में भी भारी नुकसान आई है तथा तुंगनाथ घाटी में होम स्टे योजना पर भी खासा असर मिला है। भले ही आने वाले दिनों में तुंगनाथ घाटी पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की संख्या में इजाफा होने के आसार तो बन रहे हैं विगत 31 जुलाई से लेकर वर्तमान समय तक तुंगनाथ घाटी का तीर्थाटन पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित रहने से स्थानीय व्यापारियों को भविष्य की चिन्ता सताने लगी है। बता दे कि 31 जुलाई को केदारनाथ यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर दैवीय आपदा आने के कारण तुंगनाथ घाटी पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही में भारी गिरावट आने लगी थी था केदारनाथ घाटी के साथ तुंगनाथ घाटी का जन जीवन भी ठहर गया था। विगत माह तुंगनाथ घाटी के ताला व पापड़ी तोक में भारी भूस्खलन होने से तुंगनाथ घाटी में कई दिनों तक वाहनों की आवाजाही बन्द रहने से तुंगनाथ घाटी का तीर्थाटन पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हुआ है। भले ही नेशनल हाईवे द्वारा ताला व पापड़ी तोक में हर समय यातायात बहाल करने के प्रयास तो किये जा रहे थे मगर मौसम के बार – बार करवट लेने तथा भूस्खलन निरन्तर जारी रहने तथा वाहनों की आवाजाही बार – बार बाधित होने से तुंगनाथ घाटी का तीर्थाटन पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हुआ है। तुंगनाथ घाटी के व्यापारी प्रदीप बजवाल ने बताया कि इन दिनों तुंगनाथ घाटी पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही में हल्की वृद्धि तो हुई है मगर 31 जुलाई के बाद तुंगनाथ घाटी का तीर्थाटन पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित होने से स्थानीय व्यापारियों के सन्मुख रोजी रोटी का संकट बना हुआ है। मस्तूरा के व्यापारी नन्दन सिंह रावत ने बताया कि ताला व पापड़ी तोक का हिस्सा भूस्खलन के कारण नासूर बनता जा रहा है तथा दोनों स्थानों पर बरसात के समय भूस्खलन होने से तुंगनाथ घाटी का तीर्थाटन पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हुआ है। व्यापारी दिनेश बजवाल, प्रतिपाल बजवाल ने बताया कि तुंगनाथ घाटी में जो रौनक विगत वर्षों तक रहती थी वो रौनक इस बार देखने को नहीं मिली है।

  • Related Posts

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः (नया अध्याय)     डॉलर. एस. के. फगेड़िया                                       …

    रिस्पॉन्सिबल फूफा जी !

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।