ऊखीमठः जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या आगामी वृहस्पति वार (26 सितंबर) से दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगी।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या आगामी वृहस्पति वार (26 सितंबर) से दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान उनके द्वारा विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत चोपता एवं रुमसी गांव में आयोजित जनता दरवार एवं बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने अवगत कराया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या बुधवार को प्रातः 10 बजे जीएमवीएन तिलवाड़ा से प्रस्थान कर 11 बजे विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत चोपता में आयोजित जनता दरवार एवं बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके पश्चात् अपराह्न 1 बजे चोपता से प्रस्थान कर 2 बजे जीएमवीएन गेस्ट हाउस तिलवाड़ा में पहुंचेंगी। दोपहर 2ः30 बजे जीएमवीएन तिलवाड़ा से प्रस्थान 3 बजे रुमसी में जनता दरवार एवं बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद सायं 5ः30 बजे भाजपा नगर मंडल अगस्त्यमुनि में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए रात्रि विश्राम हेतु जीएमवीएम तिलवाड़ा पहुंचेंगी।

उन्होंने बताया कि दिनांक 27 सितंबर (शुक्रवार) को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या द्वारा प्रातः 10 बजे जीएमवीएन तिलवाड़ा से प्रस्थान कर 11 बजे बसुकेदार में आयोजित जनता दरवार एवं बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। दोपहर 2 बजे सौड़ी में स्थित होटल क्रौंच हिल्स में तथा इसके बाद अगस्त्यमुनि में नगर मंडल भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेंगी। इसके बाद यमुना काॅलोनी देहरादून के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने अवगत कराया है कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री के उपरोक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु नोडल नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री के आगमन से विदाई तक जनता दरवार एवं बहुउद्देशीय शिविर हेतु मुख्य विकास अधिकारी को ओवर आल नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी तरह कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु संबंधित उप जिलाधिकारियों को नोडल तथा आयोजित कार्यक्रम स्थलों में समुचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को नोडल नामित किया गया है।

उन्होंने सभी अधिकारियों से उनसे संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की अपील की है ।

  • Related Posts

    पश्चिम एशिया में अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक बदलाव के संकेत।       

    Spread the love

    Spread the love    राज कुमार सिन्हा                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       पश्चिम एशिया में अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक बदलाव के संकेत।   …

    प्रकाश भट्ट को मिली सह मीडिया प्रभारी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं व तुंगनाथ घाटी में खुशी की लहर । 

    Spread the love

    Spread the love    सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                   (नया अध्याय, देहरादून)     प्रकाश भट्ट को मिली सह मीडिया प्रभारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 8 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 13 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 6 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 15 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।